इनफिनिक्स ने कुछ दिन पहले ही Infinix GT 10 Pro को लॉन्च किया है। वैसे तो Infinix GT 10 Pro की बजट फोन है लेकिन इसकी डिजाइन प्रीमियम फोन Nothing Phone 2 जैसी है। Infinix GT 10 Pro को खासतौर पर गेमिंग और डिजाइन के शौकीनों के लिए पेश किया गया है। डिजाइन के मामले में Infinix GT 10 Pro की तुलना Nothing Phone 2 से हो रही है। आइए समझते हैं कि दोनों ट्रांसपैरेंट डिजाइन के मामले में इन दोनों फोन में से कौन-सा बेस्ट है?
Infinix GT 10 Pro vs Nothing Phone 2: ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला कौन-सा फोन है बेस्ट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Infinix GT 10 Pro vs Nothing Phone 2: डिजाइन और डिस्प्ले
Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले है जिसके साथ एडैप्टिव रिफ्रेश रेट (120hz-1z) मिलता है। फोन का फ्रेम एल्यूमीनियम का है जो कि 100% रिसाइकल है। इसमें 80% रिसाइकल प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। Nothing Phone 2 में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है। Infinix GT 10 Pro में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में 10 बिट LTPS डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैम्पलिंग रेट मिलता है।
जहां तक डिजाइन का सवाल है तो इनफिनिक्स के फोन के साथ ट्रांसपेरेंट डिजाइन तो मिलती है लेकिन पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट नहीं है यानी आप फोन के पार्ट्स को नहीं देख सकते। बैक पैनल का टेक्सचर Nothing Phone जैसा है। Infinix GT 10 Pro के रियर कैमरे के साथ दिए गए एलईडी इंडिकेटर कस्टमाइजेबल है यानी आप इसे बदल सकेंगे। वहीं Nothing Phone के साथ Glyph इंटरफेस मिलता है जो कि रियर पैनल पर कई सारे एलईडी लाइट के साथ है। ओवरऑल दोनों फोन की डिजाइन आकर्षक हैं।
Infinix GT 10 Pro vs Nothing Phone 2: परफॉरमेंस
Infinix GT 10 Pro में मीडियाटेक Dimensity 8050 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256GB USF 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन की रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के साथ कूलिंग के लिए डबल-एक्सिस लीनियर मोटर और एक 4,319 मिमी स्क्वायर लिक्विड वैपर चैंबर मिलता है। Nothing Phone 2 में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।
जाहिर सी बात है कि नथिंग का फोन प्रीमियम है तो उसके हिसाब से उसमें प्रीमियम प्रोसेसर है, जबकि इनफिनिक्स का फोन एंट्री लेवल फोन है तो उसमें एक बजट प्रोसेसर दिया गया है। परफॉरमेंस के लिहाज से देखें तो दोनों फोन अपनी सेगमेंट में अच्छे हैं।
Infinix GT 10 Pro vs Nothing Phone 2: कैमरा
Infinix GT 10 Pro के कैमरा सपोर्ट की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो चैट को 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Nothing Phone 2 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें दोनों लेंस 50 मेगापिक्सल के हैं। फोन के साथ Sony IMX890 सेंसर है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ 18 बिट इमेज सिग्नल प्रोसेसर (ISP) का सपोर्ट है। कैमरे के साथ HDR का भी सपोर्ट है।
Infinix GT 10 Pro vs Nothing Phone 2: बैटरी और कनेक्टिविटी
Infinix GT 10 Pro में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह कंपनी के इन-हाउस बाईपास चार्जिंग मोड के साथ आता है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह गेमिंग सेशन के दौरान ओवरहीटिंग को 7 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देता है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ और वाईफाई का सपोर्ट मिलता है। Nothing Phone 2 में 4700mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W वायर चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ 5W की रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। इसमें ऑडियो जैक नहीं मिलेगा।
अब कुल मिलाकर कहा जाए तो दोनों अपने-अपने सेगमेंट में अच्छे हैं। यह यूजर पर निर्भर करता है कि उसका बजट कितना है और फोन की जरूरत कैसी है।