{"_id":"69de81d40a05953c1e09a729","slug":"iphone-vs-android-charging-cable-length-difference-tech-tips-hindi-2026-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Charging: कितना लंबा होता है फोन का चार्जिंग केबल? iPhone और Android में ये बड़ा अंतर नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Charging: कितना लंबा होता है फोन का चार्जिंग केबल? iPhone और Android में ये बड़ा अंतर नहीं जानते होंगे आप
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:35 PM IST
सार
क्या आपने कभी सोचा है कि आपके स्मार्टफोन की चार्जिंग केबल कितनी लंबी होती है और क्यों? Apple के iPhone और Android फोन के चार्जिंग केबल में सिर्फ लंबाई ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और क्वालिटी का भी बड़ा फर्क छिपा है।
विज्ञापन
चार्जिंग केबल
- फोटो : Adobe Stock
हम सभी रोज अपने स्मार्टफोन को चार्ज करते हैं, लेकिन शायद ही कभी इस बात पर गौर करते हैं कि चार्जिंग केबल की लंबाई कितनी है। आमतौर पर ज्यादातर स्मार्टफोन के साथ मिलने वाली केबल 1 से 1.5 मीटर के बीच होती है। यह लंबाई रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सबसे संतुलित मानी जाती है, क्योंकि न तो यह ज्यादा उलझती है और न ही बहुत छोटी होती है। हालांकि, अलग-अलग ब्रांड और मॉडल के हिसाब से इसमें थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Trending Videos
क्यों 1 मीटर केबल सबसे ज्यादा कॉमन है?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों 1 मीटर केबल सबसे ज्यादा कॉमन है?
ज्यादातर कंपनियां अपने स्मार्टफोन के साथ लगभग 1 मीटर लंबी केबल देती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह केबल पोर्टेबल होती है और ज्यादा जगह भी नहीं घेरती।
इसके अलावा, जो यूजर्स लंबी केबल चाहते हैं, उनके लिए 1.5 मीटर या 2 मीटर के विकल्प अलग से एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध होते हैं। ये खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिन्हें दूर लगे प्लग से फोन इस्तेमाल करना होता है।

iPhone और Android में क्या है अंतर
- फोटो : Adobe Stock
iPhone और Android में क्या है अंतर
अगर Apple iPhone और Android फोन की बात करें, तो फर्क सिर्फ केबल की लंबाई तक सीमित नहीं है। iPhone के साथ आमतौर पर 1 मीटर की केबल मिलती है। पुराने मॉडल्स में USB-C to Lightning केबल दी जाती थी, जबकि नए मॉडल्स में USB-C to USB-C केबल मिलने लगी है। Apple अपनी पैकेजिंग को छोटा और सिंपल रखने पर जोर देता है, इसलिए लंबी केबल अलग से खरीदनी पड़ती है।
वहीं Android स्मार्टफोन्स में भी ज्यादातर 1 मीटर की केबल ही मिलती है, लेकिन यहां कंपनियां केबल की लंबाई से ज्यादा उसकी क्वालिटी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट पर ध्यान देती हैं।

लंबी और छोटी केबल के फायदे-नुकसान
- फोटो : Adobe Stock
लंबी और छोटी केबल के फायदे-नुकसान
चार्जिंग केबल की लंबाई का असर सिर्फ सुविधा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह परफॉर्मेंस पर भी असर डाल सकती है। लंबी केबल इस्तेमाल करने में ज्यादा सुविधा देती है, खासकर तब जब प्लग दूर हो। लेकिन लंबा होने के वजह से इसमें करंट रजिस्टेंस अधिक हो सकता है जिससे चार्जिंग थोड़ी स्लो हो सकती है, खासकर फास्ट चार्जिंग के दौरान।
वहीं छोटी केबल संभालने में आसान होती है और उलझने की समस्या भी कम होती है, लेकिन इसका इस्तेमाल सीमित जगह तक ही आरामदायक होता है। साइज में छोटा होने के वजह से इसमें बिजली का रजिस्टेंस कम होता है जिससे फास्ट चार्जिंग मिलती है।

सही केबल कैसे चुनें
- फोटो : Adobe stock
सही केबल कैसे चुनें
अगर आपको अक्सर चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है या प्लग दूर होता है, तो 1.5 मीटर या 2 मीटर की केबल आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।
हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप हमेशा अच्छी क्वालिटी और सर्टिफाइड केबल ही खरीदें, ताकि चार्जिंग स्पीड और डिवाइस की सुरक्षा पर कोई असर न पड़े।