{"_id":"69e4cf1db85c45bde8057504","slug":"motorola-edge-50-discount-flipkart-offer-6000-price-cut-specs-details-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Motorola: मोटोरोला का ये तगड़ा फोन हुआ बेहत सस्ता, 1.5K pOLED डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा से है लैस","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Motorola: मोटोरोला का ये तगड़ा फोन हुआ बेहत सस्ता, 1.5K pOLED डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा से है लैस
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Motorola Edge 50 Price Cut: अगर आप मिड-रेंज में एक प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Motorola Edge 50 पर चल रही Flipkart डील शानदार मौका है। भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ यह फोन अब 22,000 रुपये से भी कम में मिल रहा है।
मोटो के इस फोन को खरीदने का बढ़िया मौका
- फोटो : Motorola
विज्ञापन
विस्तार
मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में Motorola Edge 50 इस समय एक शानदार डील के साथ चर्चा में है। Flipkart पर इस डिवाइस की कीमत में भारी कटौती की गई है, जिससे यह अब 22,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में मिलने वाले फीचर्स इसे उन यूजर्स के लिए आकर्षक बनाते हैं, जिनका बजट कम है और वे प्रीमियम फील चाहते हैं।
Flipkart में मिल रही है जबरदस्त डील
Motorola Edge 50 को कंपनी ने 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन फिलहाल Flipkart पर इस पर करीब 6,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 21,999 रुपये रह गई है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 1,100 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।
जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए EMI विकल्प भी मौजूद हैं, जो लगभग 1,078 रुपये प्रति महीने से शुरू होते हैं। वहीं, पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर 20,150 रुपये तक का फायदा भी लिया जा सकता है, हालांकि इसकी अंतिम वैल्यू आपके डिवाइस की स्थिति पर निर्भर करेगी।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Motorola Edge 50 में 6.67 इंच का Super HD+ 1.5K pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार ब्राइटनेस और क्लियर विजुअल्स ऑफर करता है। वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह स्क्रीन एक प्रीमियम अनुभव देती है।
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 6 Lite के स्पेक्स हुए रिवील: Dimensity प्रोसेसर के साथ मिलेगा 8GB RAM, जानिए क्या होगा खास
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 Accelerated Edition प्रोसेसर मिलता है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए जाना जाता है। इसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास
कैमरा सेगमेंट में भी Motorola Edge 50 काफी दमदार साबित होता है। इसमें 50MP का Ultra Pixel प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony LYTIA 700C सेंसर और OIS सपोर्ट मौजूद है।
इसके अलावा 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है, जो दूर के ऑब्जेक्ट्स को बेहतर तरीके से कैप्चर करने में मदद करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे क्लियर और डिटेल्ड तस्वीरें मिलती हैं।
यह भी पढ़ें: Vivo 13 Y05 Launched: 13 हजार से कम कीमत में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ आया वीवो Y05, देखें स्पेसिफिकेशंस
पूरे दिन तक साथ देने वाली बैटरी
Motorola Edge 50 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में आसानी से पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। इसके साथ 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। साथ ही 15W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है, जो इस प्राइस रेंज में एक प्रीमियम फीचर माना जाता है।
फायदेमंद है यह डील
कुल मिलाकर, Motorola Edge 50 मौजूदा कीमत पर एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन साबित होता है। इसमें शानदार डिस्प्ले, दमदार कैमरा, लंबी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं। अगर आप 25,000 रुपये से कम बजट में एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन