सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   iphone 18 pro features a20 chip camera upgrade launch date timeline hindi

iPhone 18 Pro फीचर्स लीक: डीप रेड कलर और पावरफुल A20 चिप से होगा लैस, 30% बेहतर एफिशिएंसी का दावा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 20 Apr 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Apple के अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाएं तेज हो गई हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस बार कंपनी बड़े बदलाव की बजाय छोटे लेकिन असरदार अपग्रेड्स पर फोकस कर रही है, जिसमें कैमरा, परफॉर्मेंस और डिजाइन में सुधार शामिल हैं।

iphone 18 pro features a20 chip camera upgrade launch date timeline hindi
इस साल लॉन्च हो सकता है नया iPhone (सांकेतिक) - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Apple का iPhone 18 Pro इस साल दस्तक देने वाला है। कंपनी हर साल लॉन्च होने वाले आईफोन को कुछ अलग डिजाइन और अपग्रेड फीचर्स के साथ पेश करती है। हालांकि इस बार कंपनी बड़े डिजाइन बदलाव के बजाय फाइन ट्यूनिंग पर ध्यान दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन का लुक काफी हद तक iPhone 17 Pro के जैसा ही रहेगा, जिसमें फ्लैट एजेस और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।
Trending Videos


लेकिन कलर ऑप्शन्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। iPhone 18 Pro के लिए डीप रेड या बर्गंडी कलर को टेस्ट किया जा रहा है, जो 2026 का सबसे खास शेड बन सकता है। इसके अलावा कॉफी और पर्पल जैसे नए कलर भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्प्ले में छोटे लेकिन अहम बदलाव
डिस्प्ले साइज में बदलाव की उम्मीद नहीं है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच स्क्रीन मिल सकती है। हालांकि Dynamic Island को थोड़ा छोटा किया जा सकता है, जिससे स्क्रीन स्पेस बढ़ेगा। अंडर-डिस्प्ले Face ID की चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन इस जनरेशन में इसके आने की संभावना कम बताई जा रही है।

कैमरा होगा और ज्यादा एडवांस
iPhone 18 Pro का कैमरा इस बार बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें वेरिएबल अपर्चर सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे कैमरा खुद ही लाइट कंट्रोल करेगा। इससे फोटो में बेहतर डेप्थ और लो-लाइट परफॉर्मेंस मिलेगी। साथ ही नया स्टैक्ड सेंसर भी दिया जा सकता है, जिससे इमेज क्वालिटी और बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें: POCO C81 Series: पोको ला रहा है नया सस्ता 5G फोन, 6.9 इंच स्क्रीन और बड़ी बैटरी से करेगा सरप्राइज

A20 चिप देगा दमदार परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 चिप मिल सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। यह चिप लगभग 15% ज्यादा स्पीड और 30% बेहतर एफिशिएंसी दे सकता है। इसके साथ RAM मैनेजमेंट में भी सुधार किया जा सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स और बेहतर काम करेंगे।

बैटरी और कनेक्टिविटी में भी सुधार
बैटरी के मामले में Pro Max मॉडल में 5,000mAh से ज्यादा की बैटरी मिल सकती है, जिससे बैकअप बेहतर होगा। हालांकि फोन थोड़ा मोटा या भारी हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए नया C2 मॉडेम मिलने की उम्मीद है, जो तेज 5G स्पीड और बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस देगा। साथ ही सैटेलाइट कनेक्टिविटी में भी सुधार किया जा सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन
iPhone 18 Pro को Apple अपने पारंपरिक सितंबर 2026 इवेंट में लॉन्च कर सकता है। वहीं स्टैंडर्ड iPhone 18 बाद में 2027 में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स यह भी इशारा कर रही हैं कि कंपनी पहली बार फोल्डेबल iPhone पर भी काम कर रही है, जो Pro लाइनअप के साथ पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 6 Lite के स्पेक्स हुए रिवील: Dimensity प्रोसेसर के साथ मिलेगा 8GB RAM, जानिए क्या होगा खास

iPhone 18 Pro सवाल-जवाब (FAQ)
Q1. iPhone 18 Pro कब लॉन्च होगा?
2026 के सितंबर में लॉन्च होने की संभावना है।

Q2. iPhone 18 Pro में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?
इसमें नया A20 चिप मिल सकता है।

Q3. क्या iPhone 18 Pro में कैमरा अपग्रेड होगा?
हां, इसमें वेरिएबल अपर्चर और नया सेंसर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed