फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OnePlus Pad: वनप्लस के पहले टैबलेट की कीमत आई सामने, इसमें है 30 दिन का बैटरी बैकअप और फ्लैगशिप प्रोसेसर

Thu, 20 Apr 2023 05:34 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Thu, 20 Apr 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
OnePlus Pad tablet India prices revealed with bank offers All details in hindi
OnePlus Pad - फोटो : OnePlus

स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने क्लाउड 11 इवेंट में अपने पहले टैबलेट OnePlus Pad को लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी ने तब टैब की कीमतों की घोषणा नहीं की थी। कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी बिक्री शुरू नहीं की है। अब वनप्लस पैड टैबलेट की कीमतों को फ्लिपकार्ट की दो अलग-अलग लिस्टिंग में देखा गया है। आधिकारिक वनप्लस वेबसाइट के अनुसार, वनप्लस पैड इस महीने खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन सटीक तारीख अभी भी स्पष्ट नहीं है। वनप्लस पैड दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज में आता है।

OnePlus Pad की कीमत

OnePlus Pad tablet India prices revealed with bank offers All details in hindi
OnePlus Pad - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, फ्लिपकार्ट से वनप्लस पैड के लाइव पेज को हटा दिया गया है। हालांकि वे अभी भी कैश्ड व्यू में देखने के लिए उपलब्ध हैं। पहली लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus Pad के बेस वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये और टॉप 256GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये होगी। यह OnePlus के पहले टैबलेट को प्रतिद्वंद्वियों Xiaomi Pad 5 और Samsung Galaxy Tab A8 सीरीज की तुलना में काफी महंगा बनाता है।

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में कुछ डील्स और डिस्काउंट की भी जानकारी मिलती है, जो प्लेटफॉर्म शुरुआती ग्राहकों को दे सकता है। वनप्लस पैड एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत की छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक के साथ उपलब्ध होगा। यह स्पष्ट नहीं है कि वनप्लस पैड अमेजन पर उपलब्ध होगा या नहीं। एक बार बिक्री शुरू होने के बाद, ग्राहक टैबलेट को आधिकारिक वनप्लस चैनल (ऑनलाइन और ऑफलाइन) से भी खरीद सकते हैं।

OnePlus Pad की स्पेसिफिकेशन

OnePlus Pad tablet India prices revealed with bank offers All details in hindi
OnePlus Pad - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि यह वनप्लस का पहला टैबलेट है। वनप्लस पैड में 11.61 इंच डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास, 144Hz की रिफ्रेश रेट, 2800x2000 रिजॉल्यूशन, 296 पीपीआई और 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। वनप्लस पैड में 7:5 स्क्रीन रेशियो और 88 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। OnePlus Pad में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम का सपोर्ट है। पैड को एंड्रॉयड 13 आधारित यूआई के साथ पेश किया गया है। वनप्लस पैड में स्मार्टफोन के साथ 5G सेल्युलर शेयरिंग की सुविधा भी है। टैबलेट में क्वाड-स्पीकर सेटअप, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus Pad tablet India prices revealed with bank offers All details in hindi
OnePlus Pad - फोटो : अमर उजाला

OnePlus Pad के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। OnePlus Pad में 9,510mAh बैटरी और 67 वाट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। टैब के साथ मैचिंग मैग्नेटिक कीबोर्ड और स्टाइलस भी मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed