फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best TWS: कम कीमत में आते हैं यह बेस्ट ईयरबड्स, मिलेगा ANC का सपोर्ट, पानी में भी नहीं होंगे खराब

Fri, 14 Apr 2023 08:04 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Fri, 14 Apr 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Best Tws Earbuds Under 4000 Anc Support WaterProof Check Earbuds List in Hindi
Best Tws Earbuds - फोटो : AMAR UJALA

वायरलेस ईयरबड्स (TWS) को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। वायरलेस ईयरबड्स न सिर्फ स्टाइलिश होते हैं बल्कि अच्छी साउंड क्वालिटी भी देते हैं। पहले वायरलेस ईयरबड्स काफी महंगे हुआ करते थे इसलिए पहुंच से दूर थे। अब मार्केट में कम बजट में भी अच्छी साउंड क्वालिटी और एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन वाले वायरलेस ईयरबड्स उपलब्ध हैं। यदि आप भी कम कीमत में अच्छे वायरलेस ईयरबड्स की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 4 हजार रुपये से भी कम कीमत में आने वाले बेस्ट एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन वाले ईयरबड्स के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

Best Tws Earbuds Under 4000 Anc Support WaterProof Check Earbuds List in Hindi
OnePlus Nord Buds 2 - फोटो : OnePlus

OnePlus Nord Buds 2
वनप्लस इंडिया ने हाल ही में OnePlus Nord Buds 2 को लॉन्च किया है। इन ईयरबड्स को 2,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। OnePlus Nord Buds 2 के साथ शानदार बास और क्लियर ऑडियो क्वालिटी का दावा है। ईयरबड्स में एआई एल्गोरिद्म और एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन है जिसे लेकर 25dB तक न्वाइज कैंसिलेशन का दावा है। इसमें डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus Nord Buds में डॉल्बी एटमॉस मोबाइल वर्जन और Dirac ऑडियो ट्यूनर भी है। बड्स में डुअल माइक है। इसके साथ बैलेंस्ड, सेरेनेड, बोल्ड और बास मोड्स हैं। बड्स में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 5 घंटे के बैकअप का दावा है।

Best Tws Earbuds Under 4000 Anc Support WaterProof Check Earbuds List in Hindi
Realme Buds Air 3 - फोटो : अमर उजाला

Realme Buds Air 3
Realme Buds Air 3 में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर मिलता है जिसे लेकर बास बूस्ट का दावा है। बड्स के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन मिलता है। इसे TUV-Rheinland का सर्टिफिकेशन भी मिला है जिसे लेकर 42dB न्वाइज कैंसिल करने का दावा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.2 है। इसके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इससे आप एक साथ दो डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। Realme Buds Air 3 के साथ 30 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। Realme Buds Air 3 की कीमत 3,999 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Tws Earbuds Under 4000 Anc Support WaterProof Check Earbuds List in Hindi
Oppo Enco Air 2 Pro - फोटो : Oppo

Oppo Enco Air 2 Pro
ओप्पो के साथ डीप बेस के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है। बड्स में वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP 54 रेटिंग भी है। Oppo Enco Air 2 Pro के साथ 12.4 मिमी टाइटेनियम कोटेड डायाफ्राम ड्राइवर दिया गया है। इसके साथ ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट है। बड्स की कीमत 3499 रुपये है, लेकिन इसे ऑफर के साथ 3 हजार से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। 

विज्ञापन
Best Tws Earbuds Under 4000 Anc Support WaterProof Check Earbuds List in Hindi
Noise Buds X - फोटो : Noise

Noise Buds X
ईयरबड्स के एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स में 12 मिमी ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स में क्वाड माइक का सपोर्ट और 35 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। बड्स के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग दी गई है। बड्स में क्वाड माइक सिस्टम के साथ इनवॉर्मेंटल न्वाइज कैंसिलेशन यानी ENC का सपोर्ट भी दिया गया है। बड्स में एक ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है, इसकी मदद से एंबिएंट साउंड को आसानी से सुना जा सकता है। न्वाइज बड्स एक्स की कीमत 1,799 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed