फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme U1 को खरीदने का आज फिर से है मौका, इसमें है दमदार प्रोसेसर

Wed, 12 Dec 2018 10:45 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Realme U1 flash sale today via amazon, Know price and specifications
Realme u1 review in hindi

रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme U1 की आज यानि बुधवार को फिर से फ्लैश सेल है। रियलमी यू1 की खासियतों की बात करें तो यह मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। Realme U1 (रिव्यू) की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमे वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

Realme U1 flash sale today via amazon, Know price and specifications
realme u1

इस फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P70 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एआरएम जी72 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

Realme U1 flash sale today via amazon, Know price and specifications
REALME U1

Realme U1 की इनबिल्ट स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Realme U1 में 6.3 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर आपको 2.5D गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme U1 flash sale today via amazon, Know price and specifications
Realme u1

इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला और दूसरा 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट मिलेगी। फ्रंट में आपको डिस्प्ले की लाइट मिलेगी। इस फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें सोनी IMX576 सेंसर है और इस लेंस का अपर्चर f/2.0 है।

विज्ञापन
Realme U1 flash sale today via amazon, Know price and specifications
Realme U1

फोन में 3500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 2A का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed