{"_id":"5c1cc350bdec2256a631255d","slug":"realme-u1-offer-but-this-phone-with-rs-1-5000-cashback-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Realme U1 पर मिल रहा है यह शानदार ऑफर, 2 जनवरी तक उठा सकते हैं फायदा","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Realme U1 पर मिल रहा है यह शानदार ऑफर, 2 जनवरी तक उठा सकते हैं फायदा
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 21 Dec 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
realme u1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने हाल ही में भारत में मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोनरियलमी यू1 (रिव्यू)लांच किया है। यह फोन काफी हद तक कुछ दिन पहले लांच हुए रियलमी 2 प्रो जैसा ही है। रियलमी यू1 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिल रहा है। वैसे तो रियलमी यू1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है लेकिन इसे आप 1,500 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
2 of 6
realme u1
सबसे पहले आपको बता दें कि इस ऑफर की जानकारी खुद रियलमी ने ट्वीट करके दी है। कंपनी के ट्वीट के मुताबिक 21 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच अमेजॉन से रियलमी यू1 खरदीने और एचडीएफसी के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर तब भी लागू होगा जब ईएमआई पर भी फोन खरीदते हैं। यह ऑफर रियलमी यू1 के दोनों वेरियंट पर लागू होगा।
3 of 6
Realme u1 review in hindi
- फोटो : amar ujala
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P70 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एआरएम जी72 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
REALME U1
Realme U1 की इनबिल्ट स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Realme U1 में 6.3 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर आपको 2.5D गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
Realme u1
इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला और दूसरा 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट मिलेगी। फ्रंट में आपको डिस्प्ले की लाइट मिलेगी। इस फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें सोनी IMX576 सेंसर है और इस लेंस का अपर्चर f/2.0 है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।