{"_id":"69ce5085e4485c4c96022d6b","slug":"redmi-note-15-se-5g-launched-india-price-specs-features-in-hindi-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Redmi Note 15 SE 5G भारत में लॉन्च: 20,000 रुपये से कम कीमत में AMOLED डिस्प्ले, 5800mAh बैटरी, जानें फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Redmi Note 15 SE 5G भारत में लॉन्च: 20,000 रुपये से कम कीमत में AMOLED डिस्प्ले, 5800mAh बैटरी, जानें फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:51 PM IST
सार
Redmi Note 15 SE Specs: शाओमी ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी गई है।
विज्ञापन
1 of 5
Redmi Note 15 SE 5G
- फोटो : Redmi
Link Copied
शाओमी ने अपनी पॉपुलर Redmi Note सीरीज में नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बजट सेगमेंट में आता है, लेकिन इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर दिया है, जिससे यह यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनता है।
128GB / 256GB UFS 2.2 (माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाई जा सकती है)
रियर कैमरा
50MP प्राइमरी (f/1.8) + 2MP डेप्थ सेंसर (f/2.4)
फ्रंट कैमरा
20MP (f/2.2)
बैटरी और चार्जिंग
5,800mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग
ऑपरेटिंग सिस्टम
Android 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2
मजबूती (ड्यूरेबिलिटी)
IP65 + IP66 रेटिंग, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स
Trending Videos
2 of 5
Redmi Note 15 SE 5G
- फोटो : Redmi
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
स्क्रीन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
डिवाइस को IP65 और IP66 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। साथ ही इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Redmi Note 15 SE 5G
- फोटो : Redmi
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
Redmi Note 15 SE 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है।
स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा फीचर्स
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
4 of 5
Redmi Note 15 SE 5G
- फोटो : Redmi
बैटरी और सॉफ्टवेयर
इसमें 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर चलता है।
कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 15 SE 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। यह कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।
8GB + 128GB वेरिएंट: 21,999 रुपये
8GB + 256GB वेरिएंट: 22,999 रुपये
फोन की बिक्री 7 अप्रैल से Flipkart, Mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर में 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। इस फोन में आपको चार रंग- कार्बन ब्लैक, फ्रोस्टेड व्हाइट, क्रिमसन रिजर्व और मिस्ट पर्पल देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Redmi Note 15 SE 5G
- फोटो : Redmi
अन्य फीचर्स
फोन में कई कनेक्टिविटी और एक्स्ट्रा फीचर्स दिए गए हैं:
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।