फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung का यह नया स्मार्टफोन मिल रहा 9,000 रुपये सस्ता

Tue, 27 Oct 2020 03:15 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 27 Oct 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20 FE Available at Rs 40,999 with new offer in India
Samsung Galaxy S20 FE - फोटो : AMAR UJALA

यदि आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें सैमसंग के प्रीमियम फोन को सस्ते में खरीदने की चाहत है तो यह खबर आपके लिए है। सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20 FE भारत में 9,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। सैमसंग ने इस फोन पर स्पेशल फेस्टिव ऑफर दिया है। यह फोन 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S20 FE की नई कीमत

Samsung Galaxy S20 FE Available at Rs 40,999 with new offer in India
Samsung Galaxy S20 FE - फोटो : AMAR UJALA

नए ऑफर के तहत Samsung Galaxy S20 FE (रिव्यू) को 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस ऑफर के तहत फोन पर 5,000 रुपये की छूट मिल रही है और यदि आप HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो अतिरिक्त 4,000 रुपये की छूट मिलेगी। इस तरह इस फोन के 128 जीबी मॉडल को महज 40,999 रुपये और 256 जीबी मॉडल को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर 17 नवंबर तक ही है।

Samsung Galaxy S20 FE Available at Rs 40,999 with new offer in India
Samsung Galaxy S20 FE - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Samsung Galaxy S20 FE की स्पेसिफिकेशन

फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर एमोलेड है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन के 4जी वेरियंट में Exynos 990 प्रोसेसर है। बता दें कि ग्लोबल वेरियंट को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 128/256 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20 FE Available at Rs 40,999 with new offer in India
Samsung Galaxy S20 FE - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Samsung Galaxy S20 FE का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8  है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S20 FE Available at Rs 40,999 with new offer in India
Samsung Galaxy S20 FE - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Samsung Galaxy S20 FE की बैटरी और कनेक्टिविटी

सैमसंग के इस फोन में 5G के अलावा 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें AKG का स्पीकर है। फोन को वाटरप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है और इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 15W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में वायरलेस पावर शेयरिंग का भी फीचर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed