फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivo V20 का मूनलाइट सोनाटा वेरियंट भारत में लॉन्च, इसमें है 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

Thu, 29 Oct 2020 03:47 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 29 Oct 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
vivo V20 Moonlight Sonata colour variant will be available for sale starting October 29, 2020
Vivo V20 Moon Light - फोटो : AMAR UJALA

वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V20 (Review) को मूनलाइट सोनाटा कलर वेरियंट भी भारतीय बाजार में उतार दिया है, हालांकि लॉन्चिंग के दौरान ही कंपनी ने इस मॉडल की घोषणा की थी लेकिन उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। Vivo V20 को अब मिडनाइट जैज, सनसेट मेलोडी और मूनलाइट सोनाटा कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिलेगा।

Vivo V20 Moonlight Sonata वेरियंट की कीमत

vivo V20 Moonlight Sonata colour variant will be available for sale starting October 29, 2020
Vivo V20 - फोटो : AMAR UJALA

Vivo V20 (Review) के मूनलाइट सोनाटा वेरियंट को 24,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं 256 जीबी वेरियंट की कीमत 27,990 रुपये है। बता दें कि यह कीमत पहले से मौजूद वेरियंट की भी हैं।

vivo V20 Moonlight Sonata colour variant will be available for sale starting October 29, 2020
vivo v20 - फोटो : AMAR UJALA
Vivo V20 की स्पेसिफिकेशन

वीवो के इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ एचडीआर 10 का भी सपोर्ट है। यह फोन महज 7.38एमएम पतला है और इसका वजन 171 ग्राम है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर है जिसे 8 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। वीवो के इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Vivo V20 को एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 के  साथ लॉन्च किया गया है। पिक्सल के बाद यह पहला फोन है जिसके साथ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vivo V20 Moonlight Sonata colour variant will be available for sale starting October 29, 2020
vivo v20 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Vivo V20 का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इस फोन मे 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ सुपर वाइड एंगल, बोकेह और सुपर मैक्रो का सपोर्ट है, वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा है। सेल्फी के लिए आपको 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बता दें कि Vivo V20 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा फ्रंट कैमरे में ऑटो आईफोकस और डुअल मोड भी दिया गया है। डुअल मोड की मदद से आप रियर और फ्रंट कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
vivo V20 Moonlight Sonata colour variant will be available for sale starting October 29, 2020
vivo v20 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Vivo V20 की बैटरी और कनेक्टिविटी

Vivo V20 में 4000एमएएच की बैटरी है जो 33 वॉट की फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस चार्जर के जरिए फोन की बैटरी 30 मिनट में 64 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। गेम लवर्स के लिए फोन में अल्ट्रा गेम मोड भी मिलेगा। यह फोन मिडनाइट जैज, सनसेट मेलोडी और मूनलाइट सोनाटा कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बॉडी ग्लास की बनी है जिस पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग है यानी फोन के बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नजर नहीं आएंगे। फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट है यानी आप दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, गैलेलियो, बाइडू, नाविक (भारतीय नेविगेशन) और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed