फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाओमी के इस स्मार्टफोन के साथ 1 साल तक हर महीने फ्री में मिलेगा 10GB डाटा

Fri, 21 Dec 2018 07:42 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 21 Dec 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Play to Be Launch Bundled With 10GB of Free Mobile Data a Month for a Year, says report
Xiaomi Mi Play

यदि आपको भी लगता है कि आपकी मौजूदा टेलीकॉम हाई-स्पीड इंटरनेट नहीं दे रही हैं या फिर उनकी सर्विस ठीक नहीं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है, क्योंकि अब टेलीकॉम कंपनी नहीं, बल्कि मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ही आपको फ्री में हाई-स्पीड इंटरनेट देगी। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी एक ऐसा ही स्मार्टफोन ला रही है जिसके साथ 1 साल तक फ्री में हर महीने 10 जीबी डाटा मिलेगा। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।

Xiaomi Mi Play to Be Launch Bundled With 10GB of Free Mobile Data a Month for a Year, says report
Xiaomi Mi Play

दरअसल शाओमी जल्द ही एक स्मार्टफोन है जिसका नाम Xiaomi Mi Play है। इस फोन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि शाओमी एमआई प्ले के साथ कंपनी 1 साल तक हर महीने 10 जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट देगी। अब सवाल यह है कि शाओमी यह डाटा खुद देगी या किसी टेलीकॉम कंपनी के साथ साझेदारी हुई है।

Xiaomi Mi Play to Be Launch Bundled With 10GB of Free Mobile Data a Month for a Year, says report
Xiaomi Mi Play

अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि शाओमी खुद ही डाटा देगी या किसी कंपनी के साथ साझेदारी के तहत ग्राहकों को हर महीने 10 जीबी डाटा दिया जाएगा, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में ही एक ऐप होगा जिसके जरिए यूजर्स फ्री इंटरनेट के लिए दावा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Mi Play to Be Launch Bundled With 10GB of Free Mobile Data a Month for a Year, says report
Xiaomi Mi Play

ITHome की रिपोर्ट की मानें तो Xiaomi Mi Play के साथ ग्राहकों को 1 साल तक हर महीने अनलिमिटेड डाटा मिलेगा, हालांकि इसकी स्पीड कम होगी, लेकिन पहले महीने 10 जीबी डाटा मिलेगा जो कि हाई-स्पीज होगा। अगली स्लाइड में जानें कब लांच होगा Xiaomi Mi Play.

विज्ञापन
Xiaomi Mi Play to Be Launch Bundled With 10GB of Free Mobile Data a Month for a Year, says report
Xiaomi Mi Play

शाओमी एमआई प्ले की लांचिंग चीन में 24 दिसंबर को आयोजित एक इवेंट में होगी। यह फोन पूरी तरह से गेमिंग के शौकीनों के लिए लांच किया जा रहा है। अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा यह फोन 3GB/4GB/6GB रैम और 32GB/64GB/128GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2900mAh की बैटरी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed