अक्सर स्पैम या रोबोकॉल से मोबाइल यूजर्स काफी परेशान रहते हैं। बार बार इस तरह के कॉल आने पर लोगों का समय तो खराब होता ही है इसके अलावा साइबर फ्रॉड होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। बीते सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें स्पैम कॉल के जरिए लोगों के साथ ठगी की गई। इस कारण आज के इस दौर में हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है, वरना कब क्या हो जाए कुछ पता नहीं होता है। ऐसे में इस तरह की कॉल आने पर आपको सतर्क हो जाना चाहिए, नहीं तो आपके साथ भी धोखाधड़ी की जा सकती है। अगर आप भी इन स्पैम या रोबोकॉल से परेशान हैं और इन्हें अपने फोन में ब्लॉक करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस तरह की कॉल्स को हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकते हैं। स्पैम कॉल को ब्लॉक करना काफी आसान काम है। इसमें आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं -
Spam Calls Block: आपके मोबाइल नंबर पर नहीं आएगी कोई स्पैम कॉल, बस करना होगा यह काम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 09 Jan 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन