फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

iphone Tips: आईफोन यूजर्स बार-बार मोबाइल चार्ज करने से हैं परेशान? इन 5 टिप्स से बैटरी की परफोर्मेंस हो जाएगी बेहतर

Thu, 20 Jan 2022 05:40 PM IST
ज्योति मेहरा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 20 Jan 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
iphone Tips these 5 tricks will boost your iphone battery life tech news in hindi
इन 5 ट्रिक्स से आईफोन के बैटरी की परफोर्मेंस हो जाएगी बेहतर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock

दुनियाभर में आईफोन को चाहने वालों की कमी नहीं है। अगर आप एक आईफोन यूजर हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी साबित हो सकती है। आजकल ज्यादातर लोगों में आईफोन का क्रेज देखने को मिल रहा है। आईफोन अपने यूजर्स को बहुत बढ़िया एक्सपीरिएंस देने के लिए और अपनी कीमत को लेकर काफी पॉपुलर है, जिसके चलते लोग इसकी ओर आकर्षित होते हैं। ऐसे में कई बार लोग फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने से परेशान रहते हैं। इसके चलते बार-बार फोन चार्ज करना पड़ता है, लेकिन अब आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस परेशानी से बेहद आसानी से निजात पा सकेंगे। अपने आईफोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाने के लिए आपको कुछ चीजें प्रैक्टिस में लानी होंगी। आज यहां हम आपको आईफोन और आईपैड की बैटरी लाइफ को सेव करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

iphone Tips these 5 tricks will boost your iphone battery life tech news in hindi
इन 5 ट्रिक्स से आईफोन के बैटरी की परफोर्मेंस हो जाएगी बेहतर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

लोकेशन सर्विस

  • आपके फोन में मौजूद कई ऐप्स आप पर नजर रखते हैं, ऐसे में आपके फोन की लोकेशन सर्विस ऑन होने के चलते आपकी बैटरी जल्दी खर्च होती है। आपको इसे तुरंत बंद करने की जरूरत है। इसके लिए आपको ऐप्पल डिवाइस पर सेटिंग मेन्यू पर जाकर लोकेशन सर्विसेज को बंद करना होगा। 
iphone Tips these 5 tricks will boost your iphone battery life tech news in hindi
इन 5 ट्रिक्स से आईफोन के बैटरी की परफोर्मेंस हो जाएगी बेहतर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

लो पावर मोड 

  • आईफोन या आईपैड की बैटरी लाइफ को बढ़ाने के लिए आप लो पावर मोड को इनेबल कर सकते हैं। ऐसा करने से फोन के अन्य काम या बैकग्राउंड की एक्टिविटीज डिसेबल हो जाती हैं। इसे इनेबल करने के लिए आप सेटिंग में जाकर बैटरी पर क्लिक करें फिर लो पावर मोड को इनेबल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
iphone Tips these 5 tricks will boost your iphone battery life tech news in hindi
इन 5 ट्रिक्स से आईफोन के बैटरी की परफोर्मेंस हो जाएगी बेहतर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

स्क्रीन ब्राइटनेस

  • कई लोगों को स्मार्टफोन की स्क्रीन की ब्राइटनेस बहुत ज्यादा बढ़ाकर इस्तेमाल करने की आदत होती है, लेकिन ये आपके फोन की बैटरी के जल्दी खर्च होने का कारण होता है। आपको इससे बचना चाहिए, या तो आपको ब्राइटनेस कम या फिर ऑटो-ब्राइटनेस को इनेबल कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
iphone Tips these 5 tricks will boost your iphone battery life tech news in hindi
इन 5 ट्रिक्स से आईफोन के बैटरी की परफोर्मेंस हो जाएगी बेहतर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

राइज टू वेक को बंद करें

  • बैटरी ड्रेनेज के एक और कारण की बात करें, तो ये राइज टू वेक फीचर हो सकता है। ये आईफोन में  ज्यादातर डिफॉल्ट रूप से इनेबल होता है। इसे बंद करने के लिए आपको अपने iOS डिवाइस पर सेटिंग्स में जाना होगा और फिर आप डिस्प्ले और ब्राइटनेस के तहत नेविगेट कर सकते हैं।


ब्लूटूथ, वाईफाई और एयरड्रॉप 

  • इसके आलावा वाईफाई भी एक ऐसा फीचर है, जो बैटरी लाइफ को काफी तेजी से खत्म करता है। वाईफाई, ब्लूटूथ के साथ, एयरड्रॉप ऑन होने पर ये लगातार एक कनेक्शन को खोजता रहता है। इसलिए इनका इस्तेमाल न होने पर इन्हें बंद करना ही बेहतर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed