फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smartphone Tips: लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के चलेगा आपका स्मार्टफोन, बस करना होगा ये काम

Thu, 20 Jan 2022 11:53 AM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 11:53 AM IST
विज्ञापन
Smartphone Tips you can use your smartphone for longtime by following these tips
सालों साल चलेगा आपका स्मार्टफोन, बस करना होगा ये काम - फोटो : Pixabay

आज लगभग हम सभी के पास स्मार्टफोन है। मोबाइल फोन आने के बाद आज हमारे कई काम आसान बन गए हैं। आज बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन का प्रयोग व्यक्तिगत उपयोग, बिजनेस, एजुकेशन आदि चीजों के लिए किया जा रहा है। मोबाइल फोन ने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। आज लोग घंटों घंटों मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं। इस कारण उनके व्यवहार में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई मोबाइल फोन यूजर्स के साथ अक्सर ये आम समस्या देखने को मिलती है कि उनका स्मार्टफोन जल्दी खराब हो जाता है। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन का उपयोग सालों साल बिना किसी रुकावट के करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ बातों को बताने वाले हैं। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो बिना किसी रुकावट और दिक्कत के आप लंबे समय तक अपने स्मार्टफोन का उपयोग कर सकेंगे। आइए जानते हैं -  

Smartphone Tips you can use your smartphone for longtime by following these tips
सालों साल चलेगा आपका स्मार्टफोन, बस करना होगा ये काम - फोटो : iStock

स्क्रीन गार्ड और केस का इस्तेमाल

स्मार्टफोन यूजर को हमेशा अपने मोबाइल फोन में स्क्रीन गार्ड और केस लगाकर रखना चाहिए। अक्सर देखने को मिलता है कि अचानक जब हमारा मोबाइल हाथों से छूटकर नीचे गिर जाता है, तो स्क्रीन टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण आपको अपने मोबाइल फोन में स्क्रीन गार्ड और केस का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ऐसा करने पर आपका फोन नीचे गिरने की स्थिति में भी सुरक्षित रहेगा।

Smartphone Tips you can use your smartphone for longtime by following these tips
सालों साल चलेगा आपका स्मार्टफोन, बस करना होगा ये काम - फोटो : iStock

विश्वसनीय ऐप्स का करें इस्तेमाल

अपने स्मार्टफोन में हमेशा विश्वसनीय ऐप्स को ही इंस्टॉल करें। अक्सर कई यूजर्स गैर-विश्वसनीय ऐप्स को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लेते हैं। ऐसा करने पर आपके स्मार्टफोन में मैलवेयर, बग या वायरस आने का खतरा बढ़ जाता है। इससे आपके फोन में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smartphone Tips you can use your smartphone for longtime by following these tips
सालों साल चलेगा आपका स्मार्टफोन, बस करना होगा ये काम - फोटो : Pixabay

हमेशा सुरक्षित जगहों पर करें इस्तेमाल

आपको अपने स्मार्टफोन का उपयोग सुरक्षित जगहों पर करना चाहिए। उसे आग या पानी से दूर रखना चाहिए। ऐसा करने पर आपके मोबाइल फोन के जल्द खराब होने की संभावना कम हो जाएगी।

विज्ञापन
Smartphone Tips you can use your smartphone for longtime by following these tips
सालों साल चलेगा आपका स्मार्टफोन, बस करना होगा ये काम - फोटो : iStock

ज्यादा देर तक ना करें चार्ज

कई स्मार्टफोन यूजर्स की ये बुरी आदत होती है कि वह रात में अपने फोन को चार्ज में लगाकर सो जाते हैं। ऐसे में फोन फुल चार्ज होने के बाद भी चार्ज होता रहता है, जिसका बुरा असर मोबाइल की बैटरी पर पड़ता है। ऐसा करने पर आपकी मोबाइल बैटरी जल्द खराब हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed