{"_id":"698055db8dfe91ea4a0b1b52","slug":"amazon-warns-users-to-ban-account-return-refund-policy-update-2026-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amazon: अमेजन पर शॉपिंग करने वालों के लिए जरूरी खबर, ये काम किया तो हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Amazon: अमेजन पर शॉपिंग करने वालों के लिए जरूरी खबर, ये काम किया तो हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट
Mon, 02 Feb 2026 01:14 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:14 PM IST
सार
Amazon Policy Update: अगर आप अमेजन से खूब शॉपिंग करते हैं, तो सावधान हो जाइए! कंपनी ने अब उन ग्राहकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है जो बार-बार सामान वापस (Return) या कैंसिल करते हैं। ऐसी आदतों की वजह से आपका अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक हो सकता है।
विज्ञापन
अमेजन
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग में ग्राहकों को सामान की आसान रिटर्न और रिफंड की सहूलियत भी मिलती है। लेकिन कई लोग इसका गलत फायदा उठाने लगते हैं, जिससे कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ जाता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने अब अपने ग्राहकों को साफ शब्दों में चेतावनी देना शुरू कर दिया है कि अगर उनके शॉपिंग करने के तरीके में सुधार नहीं आया, तो उनके अकाउंट को हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है।
अमेजन ने जारी की चेतावनी
- फोटो : एएनआई
क्या है अमेजन की नई चेतावनी?
कंपनी ने कुछ यूजर्स को रिटर्न प्रोसेस के दौरान साफ संदेश दिखाना शुरू कर दिया है, जिसमें बताया जा रहा है कि रिटर्न, कैंसिलेशन और रिफंड का बार-बार गलत इस्तेमाल करने पर यूजर का अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है। अमेजन पहले भी यूजर्स की रिटर्न एक्टिविटी पर नजर रखता था, लेकिन नया अलर्ट इस बात का संकेत है कि अब कंपनी ऐसे मामलों में ज्यादा सख्ती बरतने जा रही है।

ज्यादा रिटर्न सबसे बड़ी समस्या
- फोटो : AI
किन गलतियों पर कंपनी ने दी चेतावनी?
- अमेजन के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा रिटर्न सबसे बड़ी समस्या है। इसमें बार-बार प्रोडक्ट लौटाना, शिपमेंट के बाद ऑर्डर कैंसिल करना, डिलीवरी के समय सामान लेने से मना करना और नॉन-रिटर्नेबल आइटम के लिए रिफंड मांगना शामिल है।
- कई बार एक-दो रिटर्न सही हो सकते हैं, लेकिन अगर कुल ऑर्डर्स के मुकाबले रिटर्न का प्रतिशत ज्यादा रहता है, तो अकाउंट जांच के दायरे में आ सकता है।
- कंपनी एक बार की गलती नहीं, बल्कि लंबे समय के व्यवहार को देखती है। जैसे एक ही प्रोडक्ट के कई वेरिएंट मंगाकर ज्यादातर वापस करना या बार-बार “अब जरूरत नहीं” जैसे कारण चुनना भी रेड फ्लैग बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेजन क्यों उठा रहा है यह सख्त कदम?
- फोटो : Adobe stock
अमेजन क्यों उठा रहा है यह सख्त कदम?
हर एक रिटर्न के पीछे कंपनी का भारी खर्च होता है। सामान को वापस लाने का लॉजिस्टिक खर्च, उसकी क्वालिटी की जांच, दोबारा पैकिंग और फिर से बेचने की प्रक्रिया में कंपनी और सेलर दोनों को नुकसान उठाना पड़ता है। अमेजन अब यह सुनिश्चित करना चाहता है कि रिटर्न केवल मजबूरी में किया जाए, न कि इसे एक आदत बना लिया जाए। खास बात यह है कि यह चेतावनी रिटर्न का कारण चुनने से पहले ही दिखने लगती है, जिससे साफ है कि यह मैसेज पुराने ऑर्डर के आधार पर दिया जा रहा है।

अकाउंट हो सकता है ब्लॉक
- फोटो : Adobe Stock
अकाउंट ब्लॉक हुआ तो क्या होगा?
अगर चेतावनी के बाद भी वही व्यवहार जारी रहता है, तो अमेजन रिटर्न की सुविधा सीमित कर सकता है, रिफंड रोक सकता है या पूरा अकाउंट ब्लॉक कर सकता है। अकाउंट ब्लॉक होने पर ऑर्डर, रिफंड, अमेजन पे बैलेंस, गिफ्ट कार्ड और प्राइम जैसी सर्विसेज का एक्सेस भी खत्म हो सकता है। कई मामलों में अकाउंट दोबारा चालू कराना आसान नहीं होता।