सब्सक्राइब करें

Amazon: अमेजन पर शॉपिंग करने वालों के लिए जरूरी खबर, ये काम किया तो हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 01:14 PM IST
सार

Amazon Policy Update: अगर आप अमेजन से खूब शॉपिंग करते हैं, तो सावधान हो जाइए! कंपनी ने अब उन ग्राहकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है जो बार-बार सामान वापस (Return) या कैंसिल करते हैं। ऐसी आदतों की वजह से आपका अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक हो सकता है।

विज्ञापन
4
amazon warns users to ban account return refund policy update
अमेजन - फोटो : Adobestock
ऑनलाइन शॉपिंग में ग्राहकों को सामान की आसान रिटर्न और रिफंड की सहूलियत भी मिलती है। लेकिन कई लोग इसका गलत फायदा उठाने लगते हैं, जिससे कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ जाता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने अब अपने ग्राहकों को साफ शब्दों में चेतावनी देना शुरू कर दिया है कि अगर उनके शॉपिंग करने के तरीके में सुधार नहीं आया, तो उनके अकाउंट को हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है।

 
Trending Videos
amazon warns users to ban account return refund policy update
अमेजन ने जारी की चेतावनी - फोटो : एएनआई
क्या है अमेजन की नई चेतावनी?
कंपनी ने कुछ यूजर्स को रिटर्न प्रोसेस के दौरान साफ संदेश दिखाना शुरू कर दिया है, जिसमें बताया जा रहा है कि रिटर्न, कैंसिलेशन और रिफंड का बार-बार गलत इस्तेमाल करने पर यूजर का अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है। अमेजन पहले भी यूजर्स की रिटर्न एक्टिविटी पर नजर रखता था, लेकिन नया अलर्ट इस बात का संकेत है कि अब कंपनी ऐसे मामलों में ज्यादा सख्ती बरतने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
amazon warns users to ban account return refund policy update
ज्यादा रिटर्न सबसे बड़ी समस्या - फोटो : AI
किन गलतियों पर कंपनी ने दी चेतावनी?
  • अमेजन के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा रिटर्न सबसे बड़ी समस्या है। इसमें बार-बार प्रोडक्ट लौटाना, शिपमेंट के बाद ऑर्डर कैंसिल करना, डिलीवरी के समय सामान लेने से मना करना और नॉन-रिटर्नेबल आइटम के लिए रिफंड मांगना शामिल है।
  • कई बार एक-दो रिटर्न सही हो सकते हैं, लेकिन अगर कुल ऑर्डर्स के मुकाबले रिटर्न का प्रतिशत ज्यादा रहता है, तो अकाउंट जांच के दायरे में आ सकता है।
  • कंपनी एक बार की गलती नहीं, बल्कि लंबे समय के व्यवहार को देखती है। जैसे एक ही प्रोडक्ट के कई वेरिएंट मंगाकर ज्यादातर वापस करना या बार-बार “अब जरूरत नहीं” जैसे कारण चुनना भी रेड फ्लैग बन सकता है।
amazon warns users to ban account return refund policy update
अमेजन क्यों उठा रहा है यह सख्त कदम? - फोटो : Adobe stock
अमेजन क्यों उठा रहा है यह सख्त कदम?
हर एक रिटर्न के पीछे कंपनी का भारी खर्च होता है। सामान को वापस लाने का लॉजिस्टिक खर्च, उसकी क्वालिटी की जांच, दोबारा पैकिंग और फिर से बेचने की प्रक्रिया में कंपनी और सेलर दोनों को नुकसान उठाना पड़ता है। अमेजन अब यह सुनिश्चित करना चाहता है कि रिटर्न केवल मजबूरी में किया जाए, न कि इसे एक आदत बना लिया जाए। खास बात यह है कि यह चेतावनी रिटर्न का कारण चुनने से पहले ही दिखने लगती है, जिससे साफ है कि यह मैसेज पुराने ऑर्डर के आधार पर दिया जा रहा है।
4 - 4
विज्ञापन
amazon warns users to ban account return refund policy update
अकाउंट हो सकता है ब्लॉक - फोटो : Adobe Stock
अकाउंट ब्लॉक हुआ तो क्या होगा?
अगर चेतावनी के बाद भी वही व्यवहार जारी रहता है, तो अमेजन रिटर्न की सुविधा सीमित कर सकता है, रिफंड रोक सकता है या पूरा अकाउंट ब्लॉक कर सकता है। अकाउंट ब्लॉक होने पर ऑर्डर, रिफंड, अमेजन पे बैलेंस, गिफ्ट कार्ड और प्राइम जैसी सर्विसेज का एक्सेस भी खत्म हो सकता है। कई मामलों में अकाउंट दोबारा चालू कराना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed