{"_id":"69526cbd2322c7bc770da89a","slug":"google-maps-parking-location-save-feature-india-2025-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Google Maps: कार पार्क कर भूल जाते हैं कहां खड़ी की थी? गूगल ने ढूंढ निकाला आपकी इस बीमारी का इलाज","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Google Maps: कार पार्क कर भूल जाते हैं कहां खड़ी की थी? गूगल ने ढूंढ निकाला आपकी इस बीमारी का इलाज
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 29 Dec 2025 05:28 PM IST
सार
Google Maps Parking Feature: कई लोग मॉल, बड़ी पार्किंग या भीड़भाड़ वाली सड़कों पर कार पार्क कर भूल जाते हैं। अब गूगल मैप्स का एक नया फीचर इस परेशानी का आसान हल लाया है। जानिए कैसे सिर्फ एक टैप में अपनी कार की लोकेशन सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Google Maps
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्सर लोग मॉल, ऑफिस कॉम्प्लेक्स या किसी नई जगह पर कार पार्क करने के बाद उसकी लोकेशन भूल जाते हैं। ऐसे में इधर-उधर भटकना समय भी बर्बाद करता है और झुंझलाहट भी बढ़ाता है। ऐसे में Google Maps का Parking फीचर इसी समस्या को आसान तरीके से हल करता है।
2 of 4
Google Maps
- फोटो : FREEPIK
एक टैप में सेव करें पार्किंग लोकेशन
अगर आप भी अपनी गाड़ी पार्क कर भूल जाते हैं तो गूगल मैप का ये फीचर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसे कैसे यूज किया जा सकता है:
इसे यूज करने के लिए अपने फोन में Google Maps खोलें।
स्क्रीन पर दिख रहे नीले डॉट पर टैप करें, जो आपकी मौजूदा लोकेशन बताता है।
इसके बाद Save parking या पार्किंग लोकेशन सेव करने का विकल्प चुन लें।
इतना करते ही Google Maps आपकी कार की जगह पर एक मार्कर लगा देगा। अब आपको कुछ भी याद रखने की जरूरत नहीं है, एप खुद लोकेशन सेव कर लेगा।
3 of 4
Google Maps
- फोटो : FREEPIK
Android और iPhone दोनों में करता है काम
Google Maps का यह फीचर Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आपकी पार्किंग लोकेशन तब तक मैप पर सेव रहती है, जब तक आप उसे खुद हटाते नहीं हैं या दोबारा ड्राइव करना शुरू नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Google Maps
- फोटो : FREEPIK
भारत में मिले Google Maps के 10 नए फीचर्स
इसी बीच Google ने भारत में Google Maps के लिए 10 नए फीचर्स भी रोलआउट किए हैं। इनमें Gemini AI से लैस टूल्स, बेहतर सेफ्टी अलर्ट्स, रास्ते में रुकावट की जानकारी और अतिरिक्त ट्रैवल ऑप्शंस शामिल हैं। इसके अलावा, AI आधारित Inspirations फीचर को आगे बढ़ाते हुए अब लोकल जगहों के लिए प्रोएक्टिव रिकमेंडेशन भी दिए जा रहे हैं। इनमें से कुछ अपडेट हाल ही में अमेरिका में पेश किए गए थे, लेकिन भारत पहला देश है जहां इन्हें US के बाहर विस्तार दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।