फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp Update: व्हाट्सएप पर जल्द आएगा नया फीचर, अब AI से ग्रुप प्रोफाइल फोटो बना सकेंगे यूजर्स

Tue, 20 May 2025 05:16 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 20 May 2025 05:16 PM IST
सार

व्हाट्सएप पर यूजर्स को जल्द ही नए AI फीचर का फायदा मिलने वाला है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में कई नए AI फीचर्स को अडॉप्ट किया है। इसी कड़ी में एक और नया AI फीचर जुड़ने वाला है।

विज्ञापन
users on whatsapp soon create AI generated group profile picture new update
व्हाट्सएप जल्द रोल आउट करेगा नया फीचर - फोटो : AI
व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसके तहत अब AI की मदद से प्रोफाइल फोटो बनाई जा सकेगी। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए बीटा टेस्टिंग के तहत जारी किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए अपनी पसंद की फोटो जनरेट कर सकेंगे।
users on whatsapp soon create AI generated group profile picture new update
WhatsApp - फोटो : FREEPIK
केवल ग्रुप आइकन के लिए उपलब्ध
हालांकि यह फीचर फिलहाल केवल ग्रुप प्रोफाइल फोटो तक सीमित है। इसका मतलब है कि व्यक्तिगत व्हाट्सएप अकाउंट की प्रोफाइल फोटो के लिए AI जनरेशन की सुविधा अभी नहीं मिलेगी। ग्रुप आइकन के लिए यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर इमेज जनरेट कर सकेंगे। AI उसी थीम के अनुसार एक यूनिक इमेज तैयार करेगा।
users on whatsapp soon create AI generated group profile picture new update
व्हाट्सएप अपडेट - फोटो : AI
बीटा टेस्टर्स को मिली शुरुआती पहुंच
WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ बीटा टेस्टर्स को इस फीचर की शुरुआती एक्सेस दी गई है। इससे पता चलता है कि कंपनी इस फीचर को सीमित यूजर्स के साथ टेस्ट कर रही है ताकि फीडबैक के आधार पर इसमें सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
users on whatsapp soon create AI generated group profile picture new update
व्हाट्सएप में आया नया अपडेट - फोटो : AI
एंड्रॉइड के स्टेबल वर्जन में भी दिखा फीचर
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फीचर कुछ ऐसे यूजर्स के लिए भी दिखने लगा है जो बीटा प्रोग्राम का हिस्सा नहीं हैं। एंड्रॉइड के स्टेबल वर्जन में इस फीचर का दिखना इस ओर इशारा करता है कि कंपनी जल्द ही इसे आम यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर सकती है। हालांकि iOS यूजर्स के लिए इस फीचर की उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
users on whatsapp soon create AI generated group profile picture new update
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप में आया नया वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर
AI फीचर के अलावा व्हाट्सएप ने हाल ही में भारत में वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर भी शुरू किया है। इस फीचर की मदद से किसी भी वॉयस मैसेज का टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्ट देखा जा सकता है। खास बात यह है कि यह फीचर डिवाइस पर ही प्रोसेस होता है, जिससे यूजर की प्राइवेसी बनी रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed