फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram: क्या है इंस्टाग्राम नोट्स फीचर? जानें कैसे और क्यों करें इसका इस्तेमाल

Mon, 26 Aug 2024 04:13 PM IST
अमित कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 26 Aug 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
what is instagrams notes feature and how to use it
Instagram - फोटो : FREEPIK

टेक बाजार की दिग्गज कंपनी मेटा के अंतर्गत आने वाला लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम काफी मशहूर हो चुका है। इंस्टाग्राम पर ज्यादातर लोग रील्स और बड़ी हस्तियों के पोस्ट देखते हैं। मगर इंस्टाग्राम पर ऐसे कई फीचर्स हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इंस्टाग्राम नोट्स फीचर एक कमाल का फीचर है। अगर आप किसी विचार या बात को पोस्ट या स्टोरी के जरिए साझा नहीं करना चाहते हैं तो नोट्स फीचर आपके काम आ सकता है। 

इंस्टाग्राम नोट्स फीचर

what is instagrams notes feature and how to use it
Instagram - फोटो : FREEPIK

इंस्टाग्राम नोट्स फीचर एक शॉर्ट फॉर्म टेक्स्ट आधारित फीचर है। इस फीचर की वजह से यूजर्स आसानी से अपने विचार, अपडेट और सवालों को अपने फॉलोअर्स के साथ साझा कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए साझा किए गया नोट्स 24 घंटे बाद खुद ही गायब हो जाता है। यह फीचर वैसे ही काम करता है, जैसे इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट 24 घंटे बाद गायब हो जाती है। 

इंस्टाग्राम नोट्स फीचर को ऐसे करें इस्तेमाल

what is instagrams notes feature and how to use it
Instagram - फोटो : FREEPIK
  • सबसे पहले अपने डिवाइस में इंस्टाग्राम एप को खोलें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर दाई ओर स्वाइप करें और ऐसा करने पर आप सीधे अपने चैट सेक्शन में पहुंच जाएंगे।
  • चैट सेक्शन या डीएम के सबसे ऊपर नोट सेक्शन नजर आएगा।
  • इसके बाद क्रिएट नोट पर क्लिक करें और यूअर नोट प्राप्ट पर क्लिक करें। 
  • फिर मैसेज टाइप करें, इसमें इमोजी भी जोड़ी जा सकती है।
  • इसके बाद शेयर नोट पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद उन फॉलोअर्स को आपका नोट खुद ही नजर आने लगेगा, जिन्होंने नोट्स फीचर एक्टिव कर रखा है। 
  • इसके साथ ही नोट्स को कुछ खास लोगों के साथ भी साझा किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम नोट्स फीचर को क्यों करें इस्तेमाल

what is instagrams notes feature and how to use it
Instagram - फोटो : FREEPIK
  • इंस्टाग्राम नोट्स फीचर की बदौलत आप अपने फॉलोअर्स के साथ किसी भी तरह का अपडेट, सवाल और कोई जानकारी साझा कर सकते हैं। 
  • इंस्टाग्राम के इस फीचर की वजह से आप अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़े रह सकते हैं। साथ ही अपने विचारों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। 
  • इंस्टाग्राम नोट्स फीचर की वजह से क्रिएटर्स कुछ अलग तरह का कंटेंट अपने फॉलोअर्स के लिए पेश कर सकते हैं। जैसे- कोई पोल, किसी तरह की चुनौती या फिर कोई मुश्किल सवाल आदि। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed