{"_id":"66c43f1d54373ae3a9031ec4","slug":"instagram-testing-new-vertical-feed-for-profiles-know-about-changes-2024-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Instagram Update: इंस्टाग्राम प्रोफाइल सेक्शन में होने वाला है बड़ा बदलाव, बेहतर होगा यूजर एक्सपीरियंस","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Instagram Update: इंस्टाग्राम प्रोफाइल सेक्शन में होने वाला है बड़ा बदलाव, बेहतर होगा यूजर एक्सपीरियंस
बीते कुछ सालों में सबसे तेजी से मशहूर हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्टिव यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज के समय में बहुत सारे लोग इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं, इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने से लेकर रील्स तक की लोकप्रियता काफी अच्छी गति से ऊपर की गई है। मेटा के अंतर्गत आने वाला इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। इंस्टाग्राम यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक खास फीचर को लाने वाला है। नए अपडेट से इंस्टाग्राम प्रोफाइल में बदलाव आ जाएगा।
बदल जाएगा प्रोफाइल सेक्शन
2 of 5
Instagram Update
- फोटो : FREEPIK
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्रोफाइल फीड ग्रिड में बदलाव करने वाला है। इंस्टाग्राम की प्रोफाइल में स्क्वायर ग्रिड बदल जाएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नई लेआउट के साथ वर्टिकल प्रोफाइल नजर आएगी। ऐसे में नए फीचर के आने के बाद इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो टीक उसी तरह से नजर आ सकती है, जैसे ग्रिड के साथ रील्स दिखाई देती है। काफी लंबे से मिल रही पारंपरिक होरिजॉन्टल प्रोफाइल लेआउट अब नजर आनी बंद हो सकती है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस बदलाव से यूजर्स को एक नया अनुभव मिलेगा।
जल्द मिल सकता है नया अपडेट
3 of 5
Instagram Update
- फोटो : FREEPIK
आपको जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इंस्टाग्राम प्रोफाइल वर्टिकल ग्रिड में नजर आएगी, मगर अभी भी यह फीचर डेवलेपमेंट स्तर पर है। इंस्टाग्राम के एक आला अधिकारी ने प्रोफाइल फीचर में बदलाव को लेकर पुष्टि की है। हालांकि, यह नहीं बताया कि इस फीचर को कब तक यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफाइल सेक्शन में मिलेगा नया अनुभव
4 of 5
Instagram Update
- फोटो : FREEPIK
रिपोर्ट्स के अनुसार, इंस्टाग्राम ने प्रोफाइल सेक्शन में काफी लंबे से कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट और रील्स वर्टिकल होती है, मगर प्रोफाइल सेक्शन अभी भी होरिजॉन्टल डिजाइन के साथ चल रहा है। अगर प्रोफाइल में कोई फोटो या वीडियो लगानी हो तो पहले उसे क्रॉप करना पड़ता है। यही वजह है कि इंस्टाग्राम अब इसमें बदलाव की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम कर रहा है नए बदलाव
5 of 5
Instagram Update
- फोटो : FREEPIK
मालूम हो कि इंस्टाग्राम लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल ही में इंस्टाग्राम ने एक कमाल का फीचर पेश किया था। इसमें रील में अब एकसाथ 20 गानों को लगाया जा सकता है। ऐसे में रील बनाने यूजर्स के लिए यह एक धांसू सुविधा है। इस फीचर की मददि से अब क्रिएटर्स पहले से ज्यादा क्रिएटिव अंदाज में रील पेश कर सकते हैं। इसके अलावा भी इंस्टाग्राम कई अन्य फीचर्स पर काम कर रहा है, जो आने वाले समय में सामने आ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।