फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp: अनजान नंबर से नहीं आएंगे एक भी मैसेज, आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर

Tue, 20 Aug 2024 10:06 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 20 Aug 2024 10:06 AM IST
सार

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.17.24 पर हो रही है, हालांकि इसका फाइनल अपडेट कब जारी होगा इसके बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
 

विज्ञापन
WhatsApp Working on Feature to Block Messages from Unknown Senders
Block Messages from Unknown Senders - फोटो : FREEPIK

पार्ट टाइम जॉब स्कैम भारत में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ये स्कैमर्स लोगों को सबसे पहले WhatsApp पर ही मैसेज करते हैं और उसके बाद अपने जाल में फंसाकर टेलीग्राम पर ले जाते हैं और फिर स्कैम होता है। अब मेटा ने इस तरह के स्कैम को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

WhatsApp Working on Feature to Block Messages from Unknown Senders

WhatsApp में अब अनजान नंबर से आने वाले मैसेज ब्लॉक हो जाएंगे या सीधे शब्दों में कहें तो अनजान से मैसेज किसी को नहीं आएंगे यानी यदि आपका नंबर किसी के पास सेव नहीं है तो आप उसे WhatsApp पर मैसेज नहीं कर सकते।

WhatsApp Working on Feature to Block Messages from Unknown Senders
WhatsApp Update - फोटो : FREEPIK

यह WhatsApp के यूजर्स सिक्योरिटी का ही हिस्सा है। WhatsApp के इस फीचर से स्कैमर्स को झटका लगने वाला है, क्योंकि लोगों को फंसाने का उनका प्राइमरी सोर्स ही खत्म हो जाएगा। नए फीचर की फिलहाल बीटा वर्जन पर टेस्टिंग हो रही है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.17.24 पर हो रही है, हालांकि इसका फाइनल अपडेट कब जारी होगा इसके बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Working on Feature to Block Messages from Unknown Senders
WhatsApp Update - फोटो : FREEPIK

नए फीचर के स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग में एडवांस में जाकर अननॉन अकाउंट को ब्लॉक किया जा सकेगा। उसके बाद से नए नंबर से कोई आपको मैसेज नहीं कर पाएगा। आपको बता दें कि Signal पर यह फीचर डिफॉल्ट रूप से लंबे समय से है।

विज्ञापन
WhatsApp Working on Feature to Block Messages from Unknown Senders
WhatsApp - फोटो : FREEPIK

WhatsApp में एक और फीचर आ रहा है जिसके आने के बाद इंस्टाग्राम की तरह किसी के व्हाट्सएप स्टेटस को भी लाइक किया जा सकेगा। साथ ही क्विक रिप्लाई का भी ऑप्शन मिलेगा यानी आप किसी के स्टेटस पर रिएक्ट कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed