फेसबुक के स्वामित्व वाला एप इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp अपने ग्राहकों को लगातार नया अनुभव देने के लिए नए-नए फीचर्स जारी कर रहा है। कंपनी भारत में फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए भी लगातार काम कर रही है। इस वक्त व्हाट्सएप बीटा वर्जन पर कई सारे फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है जिन्हें जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं व्हाट्सएप के 5 अपकमिंग फीचर्स के बारे में...
WhatsApp में आने वाले हैं ये पांच कमाल के फीचर्स, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉरवर्ड लेवल
WhatsApp ने हाल ही में फॉरवर्डेड मैसेज पर लेवल लगाना शुरू कर दिया है यानी एक किसी मैसेज को बार-बार फॉरवर्ड करने पर उसमें एक तीर का निशान नजर आएगा। साथ ही उस पर frequently forwarded लिखा होगा। इस लेवल से पता चल जाएगा कि किसी मैसेज को बार-बार फॉरवर्ड किया जा रहा है।
मल्टी डिवाइस एक्सेस
व्हाट्सएप की बीटा टेस्टिंग के मुताबिक जल्द ही आप दो फोन या दो लैपटॉप पर एक ही नंबर से व्हाट्सएप इस्तेमाल कर पाएंगे। फिलहाल हम एक नंबर से एक ही डिवाइस में व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं डेस्कटॉप वर्जन पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्टेड होना जरूरी होता है, लेकिन नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा। नए अपडेट के बाद यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल अलग-अलग डिवाइस में ठीक उसी तरह कर पाएंगे जिस तरह फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
वॉयस मैसेज प्रीव्यू
व्हाट्सएप के आईफोन यूजर्स जल्द ही नोटिफिकेशन पैनल से वॉयस मैसेज का प्रीव्यू देख सकेंगे, हालांकि इस फीचर की भी फिलहाल बीटा टेस्टिंग हो रही है। इसकी लॉन्चिंग जल्द ही हो सकती है।
ग्रुप इनविटेशन
अभी तक कोई भी किसी को WhatsApp के किसी भी ग्रुप में एड कर देता था लेकिन अब यदि आप एक सेटिंग्स कर देते हैं तो आपको कोई ग्रुप में एड नहीं कर पाएगा। सेटिंग्स के लिए आपको एप की प्राइवेसी सेटिंग में जाना होगा और फिर उसमें से ‘Nobody’, ‘Everyone’ या ‘My Contacts’ का विकल्प चुनना होगा।