30 मई 2019 यानि आज से विश्व कप 2019 का आगाज हो रहा है। 14 जुलाई तक चलने वाले इस क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं। पूरे टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। इस क्रिकेट विश्व कप 2019 का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। तो अब सवाल यह है कि इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देखा जाए। आइए हम आपको बताते हैं।
World Cup 2019: इन 4 तरीके से अपने मोबाइल पर देखें सभी मैच लाइव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉट-स्टार
सबसे पहले आपको बता दें कि क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और हॉट-स्टार ऐप भी स्टार का ही है। ऐसे में आप हॉट-स्टार पर सभी मैच लाइव देख सकते हैं, हालांकि इस ऐप पर आपको 5 मिनट पीछे देखने को मिलेगा। वैसे आप लाइव देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 299 रुपये खर्च करने होंगे जिसकी वैधता 1 महीने की होगी, वहीं 99 रुपये में आप एक साल का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इस ऐप को आप एंड्रॉयड फोन में गूगल प्ले-स्टोर से और आईफोन में ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
अमर उजाला ऐप
आप अमर उजाला के आधिकारिक ऐप पर भी क्रिकेट विश्व कप 2019 का लाइव अपडेट पा सकते हैं। इसके अलावा इस अमर उजाला ऐप पर आपको क्रिकेट से जुड़ी कई एक्सक्लूसिव और रोचक रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी। क्रिकेट मैच के अलावा आप अन्य खेल से जुड़ी खबरें भी इस ऐप के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। अमर उजाला ऐप को फ्री में डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
जियो टीवी
यदि आप जियो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आप जियो टीवी ऐप पर भी वर्ल्ड कप के मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपके फोन में हॉट-स्टार ऐप का होना जरूरी है। दरअसल जियो और हॉट-स्टार के बीच एक साझेदारी हुई है जिसके तहत फ्री में जियो यूजर्स को हॉट-स्टार ऐप का एक्सेस मिलेगा। तो सबसे पहले अपने फोन में जियो टीवी डाउनलोड करें। इसके बाद उसमें आपको विश्व कप 2019 का बैनर दिखेगा जिसपर क्लिक करने पर आप सीधे हॉट-स्टार ऐप पर पहुंचेंगे।
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ऐप
यह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के आधिकारिक ऐप ICC Cricket World Cup 2019 पर भी आप सभी मैचों का लाइव अपडेट (स्कोरकार्ड) देख सकते हैं, हालांकि इस पर आप लाइव मैच नहीं देख सकते हैं, लेकिन मैच से जुड़े वीडियोज और हाई-लाइट्स आपको जरूर देखने को मिलेंगे। यदि आप लाइव मैच देखना चाहते हैं तो यह ऐप आपके लिए नहीं है।