फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YouTube: ऐसा करने से टर्मिनेट हो जाता है यूट्यूब चैनल, बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 08 Sep 2024 11:50 AM IST
अमित कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 08 Sep 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
youtube channel terminated policy how to save youtube channel
YouTube - फोटो : FREEPIK

देश में तेजी से बढ़ते इंटरनेट और स्मार्टफोन की वजह से लोगों के कई सारे काम आसानी से कम समय में हो जाते हैं। देश में लगातार एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अपना दायरा बढ़ा रहा है। एआई के आने के बाद जहां एक तरफ लोगों को फायदा हुआ है, वहीं, कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं। यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी लोग एआई की मदद से गलत वीडियो कंटेंट डालते हैं। ऐसे में अगर आपका भी यूट्यूब चैनल है तो आपको एक बड़ी जानकारी होनी चाहिए, वरना आपको दिक्कत हो सकती है। दरअसल, यूट्यूब पर फर्जी जानकारी डालने से चैनल टर्मिनेट किया जा सकता है। 

यूट्यूब के दिशानिर्देशों का करें फॉलो

youtube channel terminated policy how to save youtube channel
YouTube - फोटो : FREEPIK

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब के दिशानिर्देशों के अनुसार, अगर यूट्यूब चैनल पर किसी भी तरह का गलत कंटेंट, कोई भ्रामक जानकारी, हिंसक जानकारी या फिर स्पैम कंटेंट डाला जा रहा है तो चैनल को टर्मिनेट किया जा सकता है। इसके साथ ही प्लेटफर्म पर किसी के कंटेंट के साथ छेड़छाड़ या फिर उसके कंटेंट की कॉपी करने पर भी चैनल को टर्मिनेट किया जा सकता है। यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर की मंजूरी के बिना अगर कंटेंट से जुड़ा म्युजिक या फिर वीडियो चुराई जाती है तो भी चैनल टर्मिनेट हो जाएगा। 

क्यों होता है चैनल टर्मिनेट

youtube channel terminated policy how to save youtube channel
YouTube - फोटो : FREEPIK

सोशल मीडिया का यूट्यूब प्लेटफॉर्म काफी क्रिएटर्स के लिए कमाई का एक जरिया है। मगर काफी लोग इस प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करते हैं। बहुत सारे क्रिएटर्स अपने चैनल को मशहूर करने के लिए फर्जी सब्सक्राइबर्स, गलत तरीके से व्यूज और लाइक में इजाफा करते हैं। अगर आप भी ऐसा काम करते हैं तो तुरंत ऐसा करना बंद कर दें। यूट्यूब चैनल पर ऐसा करना प्लेटफॉर्म की नीति के खिलाफ है। ऐसे में चैनल को टर्मिनेट किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्राइक होने पर कैसे बचाएं चैनल

youtube channel terminated policy how to save youtube channel
YouTube - फोटो : FREEPIK

यह तो आप जानते ही हैं कि यूट्यूब प्लेटफॉर्म से काफी अच्छी कमाई की जा सकती है। मगर प्लेटफॉर्म के दायरे में और नियमों के साथ ऐसा करना होता है। वहीं, अगर यूट्यूब की तरफ से कभी किसी चैनल कंटेंट पर कोई स्ट्राइक आती है तो आपको इससे बचने के लिए क्या करना है। यहां पर आपको बता दें कि सबसे पहले यह समझना है कि चैनल पर किस वजह से स्ट्राइक आई है। इसके बाद बिना देर किए यूट्यूब को पूरी जानकारी के साथ स्ट्राइक की जानकारी दें। साथ ही आगे से स्ट्राइक आने की गलती में सुधार करें। वरना अगली बार चैनल को टर्मिनेट किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed