फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram: इंस्टाग्राम यूजर्स के काम आएंगे यह शानदार फीचर्स, नए अपडेट से खुश हो जाएंगे आप!

Wed, 28 Aug 2024 12:58 PM IST
अमित कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
instagram introduces new tools to let users personalise their grid
Instagram - फोटो : FREEPIK

इंस्टाग्राम नियमित अंतराल पर प्लेटफॉर्म के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है, ताकि यूजर्स को बेहतर अनुभव मिले। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। इंस्टाग्राम ने नए फीचर को रोलआउट कर दिया है। इस नई सुविधा की वजह से यूजर्स को काफी फायदा होगा। इंस्टाग्राम टेक्स्ट टूल ग्रिड की वजह से यूजर्स को पहले से ज्यादा पर्सनलाइज्ड ग्रिड का विकल्प मिलेगा। यूजर्स जैसा चाहते हैं, वैसा ही स्टिकर्स के लिए टेक्स्ट जोड़ सकते हैं। साथ ही फोटोज पर लेयर भी लगा सकते हैं। 

पोस्ट कर पाएंगे पर्सनलाइज्ड

instagram introduces new tools to let users personalise their grid
Instagram - फोटो : FREEPIK

इंस्टाग्राम के नए फीचर की बदौलत यूजर्स पोस्ट को ज्यादा पर्सनलाइज्ड कर पाएंगे। यूजर्स अपने हिसाब से फोटो और टेक्स्ट का फॉन्ट चुन सकेंगे। प्लेटफॉर्म पर गैलरी बटन के जरिए पोस्ट का कोलाज बनाने का विकल्प भी मिलेगा। इतना ही नहीं,इंस्टाग्राम पर यूजर्स हार्ट, स्टार, सर्कल और कई साइज में स्टिकर्स तैयार कर पाएंगे। 

यूजर्स के लिए बढ़िया है यह फीचर

instagram introduces new tools to let users personalise their grid
Instagram - फोटो : FREEPIK

इसके अलावा इंस्टाग्राम ने हाल ही में एक रील या स्टोरीज में एकसाथ 20 फोटो या वीडियो लगाने की सुविधा शुरू की है। रील्स और स्टोरीज में एनिमेशन के साथ इफेक्ट भी लगाएं जा सकते हैं। इंस्टाग्राम ने एकसाथ फोटो और वीडियो लगाने की सीमा को दोगुना कर दिया है। ऐसे में यूजर्स को काफी फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफाइल में जोड़ सकते हैं म्यूजिक

instagram introduces new tools to let users personalise their grid
Instagram - फोटो : FREEPIK

इंस्टाग्राम के नए फीचर में यूजर्स को कस्टमाइजेशन के कई सारे विकल्प मिलेंगे। ऐसे में क्रिएटर्स अपने कंटेंट को ज्यादा पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने हाल में एक कमाल का फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी प्रोफाइल में गाने को भी जोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन

जल्द मिल सकता है यह धांसू फीचर

instagram introduces new tools to let users personalise their grid
Instagram - फोटो : FREEPIK

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम एक खास फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर लोकेशन बेस्ड फीचर होगा, जिसमें यूजर्स आसानी से इंस्टाग्राम की हर अपडेट को मैप पर साझा कर सकेंगे। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग जारी है. ऐसे में इस फीचर के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed