फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अब आपके फोन को अनलॉक होने के बाद भी कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर पाएगा एक्सेस, जानिए क्या है ट्रिक

Thu, 28 Oct 2021 05:26 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks how to use screen pinning in android mobile know the trick here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर कई लोगों को हमारे फोन्स में ताका-झांकी करने की बड़ी आदत होती है। ऐसे में फोन अनलॉक होने की स्थिति में वे अमूमन उसे बिना पूछे एक्सेस करने लगते हैं। कई मर्तबा तो दूसरे लोग हमारे फोन में मौजूद प्राइवेट डाटा भी देखने लगते हैं। ऐसे में आपको एक बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इनेबल करने के बाद मोबाइल फोन अनलॉक होने की स्थिति में भी कोई दूसरा व्यक्ति उसे एक्सेस नहीं कर पाएगा। इस फीचर के बारे में बेहद ही कम लोगों को पता है। इस फीचर को ऑन करने के बाद आपका फोन सेफ हो जाएगा। वहीं आपकी जरूरी फोटोज और डाटा भी कोई दूसरा व्यक्ति नहीं देख पाएगा। ऐसे में ये फीचर काफी खास है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास फीचर को आप अपने फोन में कैसे इनेबल कर सकते हैं?

Mobile phone tips and tricks how to use screen pinning in android mobile know the trick here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • इस फीचर को ऑन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग्स को ओपन करना है। 
  • सेटिंग्स में आपको Security and lock screen का ऑप्शन नजर आएगा।
  • आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
Mobile phone tips and tricks how to use screen pinning in android mobile know the trick here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर प्राइवेसी से जुड़े कई तरह के ऑप्शन शो होंगे।  
  • थोड़ा नीचे आने पर आपको Pin the screen या screen pinning का ऑप्शन शो होगा। 
  • आपको स्क्रीन पिनिंग के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks how to use screen pinning in android mobile know the trick here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • सेलेक्ट करने के बाद आपको स्क्रीन पिनिंग को अपने फोन में ऑन करना होगा। 
  • इसे करने के बाद आपको जिस एप को पिन करना है। उसे ओपन करके बंद कर देना है। 
  • अब आपको रिसेंट एप में जाना होगा। वहां जाकर आपको उस एप को लॉन्ग प्रेस करके पिन के विकल्प का चयन करना है। 
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks how to use screen pinning in android mobile know the trick here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • इस प्रोसेस को करने के बाद ऑनलॉक होने की स्थिति में भी आपके फोन में केवल वही एप चलेगा, जिसे आपने पिन कर रखा है। इसके अलावा कोई और दूसरा एप नहीं ओपन होगा।

    स्क्रीन पिनिंग को कैसे डिसेबल करें?

  • स्क्रीन पिनिंग को डिसेबल करने के लिए आपको Home और Back के बटन को एक साथ दबाना है। उसके बाद आपको अपने लॉक स्क्रीन का पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस प्रक्रिया को करने के बाद पिन की गई एप डिसेबल हो जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed