फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: आईफोन से एंड्रॉयड फोन में स्विच करना हुआ और भी आसान, गूगल का ये फीचर देगा जबरदस्त फायदा

Thu, 28 Oct 2021 04:06 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks switching from Iphone to android phone is become much more easy this new feature of google give all backups
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाल ही में गूगल ने एक नए फीचर की घोषणा की है। इसकी मदद से आईफोन यूजर्स एंड्रॉयड फोन में अपनी चैट हिस्ट्री को आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे। गूगल के इस फीचर से उन लोगों को फायदा पहुंचेगा जो आईफोन से एंड्रॉयड फोन में स्विच करने का प्लान बना रहे हैं। इसके अलावा आईफोन का सभी जरूरी डाटा भी आपके एंड्रॉयड मोबाइल में आ जाएगा। हालांकि इससे पहले इस प्रोसेस को करने में यूजर्स को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं अब ये काफी आसान हो गया है।



गूगल ने घोषणा करते हुए कहा कि चैट हिस्ट्री का माइग्रेशन अब सभी Pixel फोन में उपलब्ध कर दिया गया है। गूगल के अनुसार एंड्रॉयड 12 रिलीज के साथ, आईफोन से एंड्रॉयड में डाटा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया गया है। आगे उसने ये भी बताया है कि ये फीचर उन सभी मोबाइल फोन्स में होंगे, जो एंड्रॉयड 12 के साथ आएंगे।

Mobile phone tips and tricks switching from Iphone to android phone is become much more easy this new feature of google give all backups
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस फीचर के आने के बाद से उन यूजर्स को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, जिन्हें आईफोन से एंड्रॉयड में स्विच करते वक्त कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वे अब एक केबल के सहारे आईफोन को अपने एंड्रॉयड डिवाइस से कनेक्ट कर पाएंगे।

Mobile phone tips and tricks switching from Iphone to android phone is become much more easy this new feature of google give all backups
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपको केवल अनुमति देनी है उसके बाद एंड्रॉयड डिवाइस ऑटोमेटिक अपने आप आईफोन के एप्स को मैच करते हुए सभी जरूरी एप्स को गूगल प्ले स्टोर से आपके डिवाइस में इंस्टॉल कर देगा। इसके अलावा आपके सभी चैट हिस्ट्री और जरूरी डेटा भी आपके एंड्रॉयड फोन में आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks switching from Iphone to android phone is become much more easy this new feature of google give all backups
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आईफोन से एंड्रॉयड फोन में स्विच करते हुए आप अपने व्हाट्सएप का सारा डाटा भी अपने एंड्रॉयड फोन में ट्रांसफर कर सकेंगे। डाटा को ट्रांसफर करने के लिए आपके पास USB-C लाइटनिंग केबल होना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed