फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: फोन की गैलरी से डिलीट हो गई हैं आपकी फोटोज, तो ऐसे करें रिस्टोर

Wed, 27 Oct 2021 04:54 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
How to recover deleted photos from google photos know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम में से अधिकतर लोग अपने खूबसूरत पलों की फोटोज या जरूरी स्क्रीनशॉट को अपने फोन में सेव करके रखते हैं। कई मर्तबा ये तस्वीरें हमारे फोन से डिलीट हो जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे फोन से डिलीट हुई तस्वीरों को अपने मोबाइल में दोबारा रिस्टोर कर सकते हैं। इन फोटोज को दोबारा फोन में रिस्टोर करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं है। आगे हम कुछ स्टेप्स आपको बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपनी डिलीट हुई तस्वीरों को दोबारा रिकवर कर सकते हैं। हम में से अधिकतर लोग गूगल फोटोज का इस्तेमाल करते हैं। इस एप की सहायता से आसानी सी डिलीट हुई तस्वीरों को रिकवर किया जा सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसे फॉलो करने के बाद आप आसानी से डिलीट हुई फोटोज को अपने फोन में दोबारा रिस्टोर कर सकते हैं।

How to recover deleted photos from google photos know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • फोटो को रिस्टोर करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल फोटो एप को अपने फोन में ओपन करना है। 
  • एक बार जब एप ओपन हो जाएगा, तो आपको लाइब्रेरी के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।  
  • लाइब्रेरी के ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपको ट्रैश के विकल्प का चयन करना है। 
How to recover deleted photos from google photos know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ट्रैश में आपको वो सभी फोटोज दिख जाएंगी, जो आपसे गलती से डिलीट हो गई थीं।
  • अब आपको उन फोटोज को सेलेक्ट करना है, जिसे आप रिस्टोर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to recover deleted photos from google photos know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • फोटोज को सेलेक्ट करके आपको रिस्टोर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट की गई तस्वीरें आपके फोन में दोबारा रिस्टोर हो जाएंगी।
विज्ञापन
How to recover deleted photos from google photos know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • यदि आपसे डिलीट हो गई फोटोज गूगल फोटोज के ट्रैश में भी शो नहीं हो रही हैं, तो आप किसी डाटा रिकवरी टूल की मदद उन डिलीट हुई तस्वीरों को रिकवर कर सकते हैं।
  • डाटा रिकवरी टूल को डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की अच्छे से जांच कर लें। उसके बाद ही उसे अपने फोन में इंस्टॉल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed