फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: व्हाट्सएप पर कुछ इस तरह से आप अपने जरूरी फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को रख सकते हैं सेव

Wed, 27 Oct 2021 03:54 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp tips and tricks How to save important documents, videos, photos on whatsapp know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

व्हाट्सएप के आने से सूचना जगत में एक बड़ा बदलाव आया है। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस देने वाले इस एप की मदद से आप सेकेंडों में संबंधित व्यक्ति तक अपना संदेश भेज सकते हैं। व्हाट्सएप को आए 12 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। आज व्हाट्सएप के पास 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। ऐसे में इसकी सेवाओंं का लाभ विश्व के कई देशों के लोग उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद आप अपनी जरूरी फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को व्हाट्सएप पर संभाल कर रख सकते हैं। अक्सर हमारे कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स या तस्वीरें डिलीट हो जाते हैं। इस वजह से लाख कोशिशों के बाद भी हम उन्हें रिकवर नहीं कर पाते। ऐसे में उनको संभाल कर रखना काफी जरूरी होता है। आइए जानते हैं कैसे आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स, वीडियो और फोटो को संभाल कर रख सकते हैं?

Whatsapp tips and tricks How to save important documents, videos, photos on whatsapp know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सेव करके रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एक ग्रुप बनाना है, जिसमें आप अपने किसी एक दोस्त को एड कर सकते हैं। अपने दोस्त को एड करने के बाद आपको उसे ग्रुप से रिमूव कर देना है।

Whatsapp tips and tricks How to save important documents, videos, photos on whatsapp know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब उस ग्रुप में केवल आप होंगे। आप उस ग्रुप का नाम टास्क, नोट्स या अपने मुताबिक किसी भी नाम से सेव कर सकते हैं। अब आपको उस ग्रुप को थोड़ी देर प्रेस करके पिन करना होगा, ताकि वह ग्रुप सबसे ऊपर आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Whatsapp tips and tricks How to save important documents, videos, photos on whatsapp know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब अपने काम के कोई भी डॉक्यूमेंट्स, जरूरी तस्वीरें, वीडियो या फाइल को ग्रुप में सेंड करके सेव कर सकते हैं। इस ग्रुप में आप अपनी पढ़ाई की चीजें या व्यवसाय से जुड़ी जरूरी फाइलों को सेंड करके सेव रख सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने व्हाट्सएप अकाउंट का समय समय पर बैकअप लेते रहना चाहिए। इससे आपका डिलीट हुआ डाटा भी आसानी से रिकवर हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed