फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता

Mon, 25 Oct 2021 05:48 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
UIDAI Aadhaar card is your aadhaar card is also being misused know how to find out
कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता - फोटो : iStock

आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। अक्सर कई जगहों पर व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड की काफी जरूरत होती है। बैंक अकाउंट को ओपन करवाना हो या किसी नौकरी में प्रवेश करना हो हर जगह पर आधार की जरूरत हम लोगों को होती है। वहीं अगर आपके आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी लीक होती है, तो इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऐसे में आपको हर एक कदम पर सजग रहने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे मेथड के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं कि कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है। इस मेथेड से आप इस बात का भी पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल किन किन जगहों पर किया जा रहा है?

UIDAI Aadhaar card is your aadhaar card is also being misused know how to find out
कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता - फोटो : ANI

आधार कार्ड को जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इस चीज की सुविधा दी जाती है, जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल किन-किन जगहों पर किया जा रहा है। 

UIDAI Aadhaar card is your aadhaar card is also being misused know how to find out
कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए आपको सबसे पहले https://resident.uidai.gov.in वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उसके बाद आपको आधार सर्विसेस में आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI Aadhaar card is your aadhaar card is also being misused know how to find out
कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता - फोटो : iStock

इसे करने के बाद आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड फिल करना होगा। अब आपको Generate OTP के ऑप्शन का चयन करना है। कुछ समय बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पर आए OTP को बॉक्स में दर्ज करना होगा। आप इस सर्विस का इस्तेमाल तभी कर सकते हैं जब आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक हो।

विज्ञापन
UIDAI Aadhaar card is your aadhaar card is also being misused know how to find out
कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता - फोटो : UIDAI

अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का कहीं पर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, तो आप UIDAI के टोल फ्री नंबर 1947 पर फोन करके इस बात की शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आप help@uidai.gov.in के जरिए भी सहायता ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed