फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: 50 रुपये से कम के ये तीन जियो रिचार्ज हैं काफी खास, मिलेगी अनलिमिटेड वैलिडिटी

Mon, 25 Oct 2021 04:29 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Jio recharge plan best Jio recharge plan for validity Jio recharge under rupees 50
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के इस डिजिटल दौर में कई लोगों के घरों पर वाईफाई राउटर लगा हुआ है। ऐसे में वो लोग अपने मोबाइल नंबर का रिचार्ज उसकी वैलिडिटी को बढ़ाने के लिए ही करते हैं। हालांकि कई टेलीकॉम कंपनियों के सिम कार्ड की वैलिडिटी को बढ़ाने वाले रिचार्ज के लिए हमें काफी ज्यादा कीमत अदा करनी होती है। हाल ही में कुछ समय पहले एयरटेल ने अपने 49 रुपये के वैलिडिटी बढ़ाने वाले रिचार्ज को बंद करके उसकी जगह 79 रुपये के रिचार्ज प्लान को एक्टिव किया था। एयरटेल द्वारा किये गए इस बदलाव के कारण कई यूजर्स को अपने सिम कार्ड की वैलिडिटी को बढ़ाने के लिए ज्यादा पैसों को अदा करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ जियो अपने ग्राहकों को 50 रुपये से भी कम की कीमत में 3 प्लान पेश कर रहा है, जिनकी मदद से सिम कार्ड की वैलिडिटी बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं जियो के इन प्लान्स के बारे में  विस्तार से -

Jio recharge plan best Jio recharge plan for validity Jio recharge under rupees 50
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जियो के ग्राहक 50 रुपये से भी कम के रिचार्ज में अपने सिम कार्ड की वैलिडिटी बढ़ा सकते हैं। जियो के इन प्लान से आप केवल सीमित समय के लिए ही नहीं बल्कि अनलिमिटेड अपने मोबाइल नंबर की वैलिडिटी बढ़ा सकते हैं।

Jio recharge plan best Jio recharge plan for validity Jio recharge under rupees 50
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बात अगर पहले जियो प्लान की करें तो इसे आप 10 रुपये के भुगतान से कर सकते हैं। 10 रुपये के इस रिचार्ज में आपको 7.47 का रुपये का टॉक-टाइम मिलता है। ये प्लान अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान का यूज आप टॉक टाइम के खत्म होने के समय तक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio recharge plan best Jio recharge plan for validity Jio recharge under rupees 50
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वहीं दूसरे प्लान में आपको 20 रुपये का रिचार्ज करने पर 14.25 रुपये का टॉक-टाइम मिलता है। जियो का ये प्लान भी अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ आता है। इसका इस्तेमाल भी आप टॉक टाइम खत्म होने के समय तक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jio recharge plan best Jio recharge plan for validity Jio recharge under rupees 50
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तीसरा प्लान 50 रुपये का है। 50 रुपये के रिचार्ज कराने पर आपको 39.37 का टॉक टाइम-मिलेगा। जियो के इस प्लान के तहत भी आपको अनलिमिटेड वैलिडिटी मिलती है। जब तक आपका टॉक-टाइम खत्म नहीं हो जाता, तब तक आपके मोबाइल नंबर की वैलिडिटी खत्म नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed