फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के कुछ इस तरह से आप डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड

Sat, 23 Oct 2021 01:57 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 23 Oct 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
UIDAI how to download Aadhaar card without registered mobile number know the method here
आधार कार्ड - फोटो : iStock

आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई सरकारी और गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेते वक्त इसकी जरूरत हम लोगों को होती है। वहीं अगर ये खो जाए, तो कई तरह की दिक्कतों का सामना हमें करना पड़ता है। जब व्यक्ति का मोबाइल नंबर उसके आधार कार्ड से लिंक नहीं होता है, तो ऐसे में आधार कार्ड को डाउनलोड करने में कई तरह की परेशानियां आती हैं। इस वजह से व्यक्ति अपने आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए दूसरे विकल्पों की तलाश करता है। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने आधार कार्ड को बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के डाउनलोड कर सकते हैं? ये प्रक्रिया काफी आसान है। इस प्रोसेस को आप बड़ी ही आसानी के साथ अपने मोबाइल फोन से कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

UIDAI how to download Aadhaar card without registered mobile number know the method here
आधार कार्ड - फोटो : iStock
  • अपने आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • उसके बाद आपको ऊपर की तरफ बाईं ओर माई आधार के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • माई आधार के ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपको ऑर्डर आधार कार्ड या ऑर्डर पीवीसी कार्ड के विकल्प का चयन करना है।
UIDAI how to download Aadhaar card without registered mobile number know the method here
आधार कार्ड - फोटो : ANI
  • अब आपको अपने आधार कार्ड का 12 अंक का नंबर या फिर 16 अंक के वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर को फिल करना होगा।
  • इसे करने के बाद आपको नीचे सुरक्षा कोड को बॉक्स में फिल करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI how to download Aadhaar card without registered mobile number know the method here
आधार कार्ड - फोटो : amarujala
  • सुरक्षा कोड को दर्ज करने के बाद आपको मेरा मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है कि विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको वैकल्पिक नंबर या गैर पंजीकृत नंबर के ऑप्शन पर सेलेक्ट करना होगा।
  • नंबर दर्ज करके सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
UIDAI how to download Aadhaar card without registered mobile number know the method here
आधार कार्ड - फोटो : UIDAi
  • इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करके डिक्लेरेशन बॉक्स पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपको नेक्स्ट स्टेप पर भुगतान करने के ऑप्शन का चयन करना है।
  • 50 रुपये के भुगतान करने के बाद आप अपने आधार कार्ड की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकेंगे। कुछ दिनों बाद आपका पीवीसी आधार कार्ड आपके घऱ पर भी आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed