फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Humanoid Robot Games: रोबोट्स के 10 हैरान कर देने वाले वाकये, कभी इंसानों को चौंकाया, कभी करा दी फजीहत

Tue, 25 Aug 2026 12:53 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 12:53 PM IST
सार

Humanoid Robot Games: बीजिंग में आयोजित दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स में 666 टीमों के 2,056 रोबोट्स ने अपना दम दिखाया। इस इवेंट से सोशल मीडिया पर रोबोट्स के 10 वाकये बेहद तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें से कुछ ने तो उसेन बोल्ट का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, तो कुछ ने स्टेज पर ही अपनी भारी फजीहत करवा ली। लेकिन क्या आपने क्या आपको पता है कि यह रोबोट्स इंसानों से भी तेज कैसे दौड़ गए और मामूली सी गलती पर बच्चों की तरह कैसे गिर पड़े? आइए जानते हैं इन 10 वाकये के पीछे का पूरा माजरा।
 

विज्ञापन
Beijing World Humanoid Robot Games, 10 Viral Videos Showing World Records
वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स में वायरल हुआ रोबोट - फोटो : @WHRGFUN
World Humanoid Robot Games: बीजिंग में 22 से 26 अगस्त तक दूसरे वर्ल्ड ह्यूमेनॉइड रोबोट गेम्स का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में  666 टीमें और 2,056 ह्यूमनॉइड रोबोट हिस्सा ले रहे हैं।

इस दौरान रोबोट्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ रोबोट्स ने अपनी शानदार स्पीड और तकनीकी क्षमता से लोगों को हैरान कर दिया, तो कुछ रोबोट अपने प्रदर्शन के दौरान ऐसी गलतियां कर बैठे कि उनके वाकये सोशल मीडिया पर मजेदार कंटेंट बन गए। आइए जानते हैं प्रतियोगिता के ऐसे ही 10 वायरल वाकये, जिनमें पांच रोबोट्स की फजीहत वाले हैं और पांच ने अपने प्रदर्शन से चौंका दिया।

रोबोट्स की फजीहत वाले पांच मजेदार वाकये
Beijing World Humanoid Robot Games, 10 Viral Videos Showing World Records
रोबोट के मारने से टूटी टीवी - फोटो : @WHRGFUN
1. रोबोट ने मार दी किक, टीवी हुआ चकनाचूर
एक कॉम्पटीशन के दौरान रोबोट ने अनजाने में इतनी जोरदार किक मारी कि पास में रखा स्मार्ट टीवी स्क्रीन चकनाचूर हो गया। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि यह हादसा रोबोट के अनजाने में टकराने से हुआ। हालांकि, आयोजकों ने तुरंत नया टीवी वहां इंस्टॉल कर दिया।

 
Beijing World Humanoid Robot Games, 10 Viral Videos Showing World Records
रास्ता भटककर बैठा रोबोट - फोटो : @WHRGFUN
2. 400 मीटर रेस में रास्ता भटका Unitree रोबोट
यूनिट्री कंपनी का रोबोट 400 मीटर की ऑब्स्टेकल रेस (बाधा दौड़) में ट्रैक ही भटक गया और काफी देर तक सही दिशा नहीं खोज पाया। इंटरनेट पर लोगों ने इस पर रात 2 बजे 4 बोतल वाइन पीने के बाद... जैसे मजेदार कैप्शन लिखकर वाकये वायरल कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Beijing World Humanoid Robot Games, 10 Viral Videos Showing World Records
वजन उठाने में असमर्थ रोबोट - फोटो : @WHRGFUN
3. वजन उठाने में फेल, देने लगा एरर पर एरर
इसी दौरान एक भारी-भरकम रोबोट वजन उठाने की कोशिश में पूरी तरह फेल साबित हुआ। जब उससे वजन नहीं संभला, तो उसके सिस्टम में एक के बाद एक एरर कोड आने लगे और वह वहीं रुक गया। दर्शकों के लिए यह नजारा काफी हंसी-मजाक वाला बन गया।
 
विज्ञापन
Beijing World Humanoid Robot Games, 10 Viral Videos Showing World Records
वायरल हुआ रोबोट - फोटो : @WHRGFUN
4. रोबोट्स की गलतियों का वायरल कलेक्शन
सोशल मीडिया पर यह वाली वाकये रील्स के रूप में वायरल हुआ, जिसमें अलग-अलग रोबोट्स के फनी और गलत मूव्स का एक कलेक्शन दिखाया गया है। इसका कैप्शन दिया गया कि ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो रोबोट्स को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed