{"_id":"6172a4432f9fb06cd85844d8","slug":"mobile-safety-tips-by-these-mistakes-your-mobile-got-s-blast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mobile safety Tips: इन वजहों से मोबाइल में लगती है आग, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
Mobile safety Tips: इन वजहों से मोबाइल में लगती है आग, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 22 Oct 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर मोबाइल ब्लास्ट से जुड़ी कई घटनाओं के बारे में हमें सुनने को मिलता रहता है। देश दुनिया से ऐसे कई मामले सामने निकलकर आते हैं, जिनमें लोगों का फोन चलाते चलाते ब्लास्ट हो जाता है। कई मर्तबा इन घटनाओं के चलते व्यक्ति भी हताहत हो जाता है। इसी सिलसिले में आज हम जानेंगे कि आखिर मोबाइल फोन्स में क्यों आग लगती है? विशेषज्ञों के अनुसार फोन के ब्लास्ट होने या उसमें आग लगने की मुख्य वजह यूजर के इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करती है? आजकल बाजार में जो फोन्स आ रहे हैं, उन सभी में 4000 से 5000Mah की बैटरी दी जा रही है। कुछ फोन्स में तो 6000Mah की बैटरीज भी आ रही है। ऐसे में इन फोन्स का इस्तेमाल बड़ी ही सावधानी के साथ करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम उन कारणों के बारे में जानेंगे, जिनकी वजह से मोबाइल फोन्स ब्लास्ट हो जाते हैं या गर्म होकर जलने लगते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
हमें अपने मोबाइल में कभी भी नकली चार्जर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नकली चार्जर को उपयोग में लाने से उसका नकारात्मक असर फोन की बैटरी पर होता है। ऐसे में बैटरी के ऊपर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे वह गर्म होकर ब्लास्ट हो जाती है। हमेशा फोन के साथ दिए गए चार्जर को ही प्रयोग में लाएं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चार्जर खराब होने की स्थिति में ओरिजनल कंपनी का ही नया चार्जर खरीदें। अगर आप अपने फोन को ज्यादा इस्तेमाल में लाते हैं और वह असामान्य रूप से गर्म हो जाता है, तो आपको उस फोन का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। अगर आप गर्म होने के बाद उसको चार्ज पर लगा रहे हैं, तो फौरन उसको वहां से अनप्लग कर दें, नहीं तो आपका फोन ब्लास्ट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अगर आप ड्राइविंग करते समय अपने फोन को चार्जिंग एडॉप्टर में लगाते हैं, तो आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे अचानक बिजली की सप्लाई में उछाल आने से आपका फोन गर्म होकर जल सकता है। कोशिश करें कि बाहर घूमते वक्त या ड्राइविंग करते समय पावर बैंक से अपने फोन को चार्ज करें।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मोबाइल खराब होने की स्थिति में आप अपने फोन को किसी भी लोकल रिपेयर सेंटर से ठीक ना कराएं। कई मर्तबा लोकल रिपेयर सेंटर के लोग फोन के भीतर खराब पार्ट्स इंस्टॉल कर देते हैं, जिससे कि फोन का आउटपुट काफी स्लो हो जाता है। इसके अलावा वह काफी गर्म होने लगता है। फोन खराब होने की स्थिति में आपको हमेशा सर्विस सेंटर में विजिट करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।