{"_id":"69ef36214ae805e1680d2e62","slug":"3-star-vs-5-star-ac-find-out-which-ac-3-star-or-5-star-best-for-you-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: नया एसी खरीदने की है तैयारी? 3-स्टार और 5-स्टार में कौन सा है आपके लिए बेस्ट, यहां समझें पूरा गणित","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AC Tips: नया एसी खरीदने की है तैयारी? 3-स्टार और 5-स्टार में कौन सा है आपके लिए बेस्ट, यहां समझें पूरा गणित
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:20 PM IST
सार
3 Star vs 5 Star AC Difference: बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप में आजकल एयर कंडीशनर यानी की एसी लोगों की जरूरत बनते जा रहे हैं, लेकिन एसी खरीदते जानें पर खरीददार को अक्सर स्टार रेटिंग को लेकर कन्फ्यूजन रहता है। ऐसे में सवाल है क्या सच में 5-स्टार एसी पैसे बचाता है? या 3-स्टार AC खरीदना एक समझदारी है? इस लेख में जानें 3-स्टार और 5-स्टार रेटिंग के बीच का असली अंतर क्या है? और आपके लिए सबसे सही कौन सा है?
विज्ञापन
3 स्टार और 5 स्टार AC में अंतर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC Star Rating Guide: एयर कंडीशनर में स्टार रेटिंग उसकी ऊर्जा दक्षता यानी की एनर्जी एफिशिएंसी का पैमाना होता है। जो कि ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) की ओर दी जाती है। यह रेटिंग बताती है कि कौन सा एसी कितनी बिजली खपत करता है। सामान्य तौर पर, 5-स्टार एसी बिजली की भारी बचत करता है, लेकिन इसकी शुरुआती कीमत ज्यादा होती है। वहीं, 3-स्टार एसी सस्ता मिलता है लेकिन लंबे समय में बिजली का बिल थोड़ा ज्यादा दे सकता है। इसका सही चुनाव आपकी इस्तेमाल की अवधि पर निर्भर करता है।
Trending Videos
LG 1.5 Ton 5 Star Dual Inverter AC
- फोटो : LG
Electricity Consumption 1.5 Ton AC: कैसे काम करती है स्टार रेटिंग
जब आप किसी एसी पर स्टार स्टिकर देखते हैं, तो वह केवल एक डिजाइन नहीं होता है। यह बीईई की ओर से निर्धारित एक मानक है। एसी के मामले में रेटिंग ईईआर (Energy Efficiency Ratio) ;k ISEER (Indian Seasonal Energy Efficiency Ratio) पर आधारित होती है।

क्या होता है Eco Mode?
- फोटो : एआई जनरेटेड
Best Energy Efficient AC: क्या होता है EER और स्टार रेटिंग का कनेक्शन?
एसी की स्टार रेटिंग एनर्जी एफिशिएंसी रेसियो (EER) पर आधारित होती है। यानी AC कितनी कूलिंग देता है और उसके लिए कितनी बिजली खर्च करता है। यहां पर ज्यादा EER का मतलब होता है कि ज्यादा कूलिंग और कम बिजली खर्च। कम EER का मतलब होता है ज्यादा बिजली खर्च। यानी जिसका EER जितना ज्यादा होगा, उसे उतने ही ज्यादा स्टार मिलेंगे और वह उतनी ही कम बिजली खर्च करेगा।यही कारण है कि 5-स्टार एसी ज्यादा एफिशिएंट माने जाते हैं।

- फोटो : adobe stock
BEE Star Rating Benefits: 3-स्टार vs 5-स्टार: बिजली खपत में कितना फर्क?
अगर आप एक ही टनेज के 3-स्टार और 5-स्टार एसी की तुलना करें, तो अंतर साफ दिख सकता है...
अगर आप एक ही टनेज के 3-स्टार और 5-स्टार एसी की तुलना करें, तो अंतर साफ दिख सकता है...
- 1.5 टन 3-स्टार AC: लगभग 1100+ वाट
- 1.5 टन 5-स्टार AC: लगभग 840 वाट
- यानी 5-स्टार AC करीब 25–30 प्रतिशत तक बिजली बचा सकता है। लंबे समय में यह आपके बिजली बिल में बड़ा अंतर डालता है।
| स्टार रेटिंग | 0.75 टन | 1.0 टन | 1.5 टन | 2.0 टन |
|---|---|---|---|---|
| 3-स्टार AC | 542 वॉट | 747 वॉट | 1104 वॉट | 1448 वॉट |
| 5-स्टार AC | 450 वॉट | 554 वॉट | 840 वॉट | 1113 वॉट |
विज्ञापन
3 स्टार और 5 स्टार AC में अंतर
- फोटो : एआई जनरेटेड
5-स्टार AC के शानदार फायदे
अगर आप पांच स्टार एसी खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसके कई फायदे हो सकते हैं। जैसे :
अगर आप पांच स्टार एसी खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसके कई फायदे हो सकते हैं। जैसे :
- बिजली बिल में भारी कटौती: अगर आपका एसी दिन में 8-10 घंटे चलता है, तो 5-स्टार AC एक सीजन में आपके हजारों रुपये बचा सकता है।
- बेहतर कूलिंग टेक्नोलॉजी: 5-स्टार एसी (खासकर इन्वर्टर मॉडल्स) कमरे को तेजी से ठंडा करते हैं। इनमें हाई-क्वालिटी कंडेंसर और कंप्रेसर का इस्तेमाल होता है।
- कम शोर: ये मॉडल्स पावर फ्लक्चुएशन को बेहतर तरीके से मैनेज करते हैं और चलते समय बहुत कम आवाज करते हैं।

कमेंट
कमेंट X