{"_id":"69ef318bda2a775e4d0e60d8","slug":"sbi-whatsapp-banking-registration-process-and-features-in-hindi-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp पर SBI की बैंकिंग सेवाएं: घर बैठे चेक करें बैलेंस से लेकर लोन डिटेल, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
WhatsApp पर SBI की बैंकिंग सेवाएं: घर बैठे चेक करें बैलेंस से लेकर लोन डिटेल, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार
क्या आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं? अब आपको छोटी-छोटी बैंकिंग सुविधाओं के लिए बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। SBI अपने ग्राहकों को सीधे उनके WhatsApp पर बैलेंस चेक से लेकर मिनी स्टेटमेंट तक की कई शानदार सुविधाएं दे रहा है।
एसबीआई
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आज के इस डिजिटल दौर में बैंकिंग से जुड़े काम घर बैठे करना बेहद आम हो गया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी अपने करोड़ों ग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप बैंकिंग की शानदार शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य मकसद ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के तुरंत और सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। साल 2022 में जब बैंक ने इस सेवा की शुरुआत की थी, तब ग्राहकों को इसमें केवल कुछ ही सीमित सुविधाएं मिलती थीं। लेकिन अब बैंक ने अपनी इस सर्विस को काफी विस्तार दे दिया है, जिससे आपकी बैंकिंग से जुड़ी कई उलझनें बस एक मैसेज भेजकर ही सुलझ जाती हैं।
कैसे करें व्हाट्सएप बैंकिंग के लिए पंजीकरण?
व्हाट्सएप पर मिलेंगी कौन-सी बैंकिंग सुविधाएं?
Trending Videos
कैसे करें व्हाट्सएप बैंकिंग के लिए पंजीकरण?
- SBI की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर QR कोड स्कैन कर सकते हैं।
- दूसरा तरीका यह है कि अपने बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से +917208933148 पर SMS भेजें। इसमें WAREG लिखने के बाद स्पेस देकर अपना अकाउंट नंबर दर्ज करें और भेज दें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद +919022690226 नंबर पर ‘Hi SBI’ लिखकर भेजें। इसके बाद आपको व्हाट्सएप पर बैंकिंग सेवाओं का एक्सेस मिल जाएगा, जहां आप अलग-अलग विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर मिलेंगी कौन-सी बैंकिंग सुविधाएं?
- SBI की व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए आप अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं और मिनी स्टेटमेंट (10 ट्रांजेक्शन तक) देख सकते हैं। इसके अलावा अकाउंट डिटेल और अन्य स्टेटमेंट सेवाएं भी आसानी से मिल जाती हैं।
- यही नहीं, इस प्लेटफॉर्म पर पेंशन स्लिप, लोन से जुड़ी जानकारी, ब्याज दरें, सेविंग स्कीम्स और NRI सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध है।
- ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक ने इसमें अकाउंट खोलने, शिकायत दर्ज कराने, प्री-अप्रूव्ड लोन से जुड़े सवाल, डिजिटल बैंकिंग गाइड, छुट्टियों का कैलेंडर और डेबिट कार्ड उपयोग से जुड़ी जानकारी भी शामिल की है।
- अगर आपका कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो उसकी जानकारी भी यहीं मिल सकती है। साथ ही, आप अपने नजदीकी ATM और शाखा की लोकेशन भी व्हाट्सएप के जरिए जान सकते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X