सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

AC Tips: कहीं गलत AC तो नहीं खरीद रहे आप? इन 5 बातों को नहीं जाना तो समझो पैसे हो जाएंगे बर्बाद

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 04:31 PM IST
सार

Tips To Buy New AC: क्या आप भी चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए नया AC खरीदने जा रहे हैं? रुकिए! गलत AC का चुनाव आपका बजट और बिजली का बिल दोनों बिगाड़ सकता है। नया एयर कंडीशनर खरीदने से पहले टन, स्टार रेटिंग, इन्वर्टर तकनीक और कॉपर कॉइल जैसी इन 5 अहम बातों को जरूर जान लें, ताकि आपके पैसे बर्बाद न हों।

विज्ञापन
dont buy wrong ac check these 5 tips inverter star rating copper coil
एसी खरीदने से पहले इन बातों को रखे याद - फोटो : अमर उजाला
गर्मियों का मौसम आते ही एयर कंडीशनर (AC) की मांग तेजी से बढ़ जाती है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बचने के लिए अगर आप भी नया एसी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो जरा ठहरिए! बाजार में मौजूद ढेरों विकल्पों और लुभावने ऑफर्स के बीच सही एसी चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है। 


गलत चुनाव न सिर्फ आपके बजट को बिगाड़ सकता है, बल्कि बाद में बिजली के भारी बिल का कारण भी बन सकता है। जिसका पछतावा आपको बाद में हो सकता है। आइए जानते हैं वो 4 जरूरी बातें, जिनका एसी खरीदने से पहले ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
Trending Videos
dont buy wrong ac check these 5 tips inverter star rating copper coil
कमरे के साइज के हिसाब से चुने सही टन का एसी - फोटो : एआई जनरेटेड
1. कमरे के साइज के हिसाब से चुने सही टन का एसी
एसी खरीदते समय सबसे पहली और जरूरी बात उसकी क्षमता यानी 'टन' का सही चुनाव है। यह पूरी तरह से आपके कमरे के आकार पर निर्भर करता है।
  • 1 टन (Ton): अगर आपका कमरा छोटा है (लगभग 100 से 120 स्क्वायर फीट), तो 1 टन का एसी पर्याप्त रहेगा।
  • 1.5 टन (Ton): मध्यम आकार के कमरों (120 से 180 स्क्वायर फीट) के लिए 1.5 टन का एसी सबसे सही माना जाता है।
  • 2 टन (Ton): अगर आपका कमरा 180 स्क्वायर फीट से बड़ा है, तो 2 टन का एसी बढ़िया कूलिंग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
dont buy wrong ac check these 5 tips inverter star rating copper coil
स्टार रेटिंग में न हों कन्फ्यूज - फोटो : एआई जनरेटेड
2. स्टार रेटिंग में न हों कन्फ्यूज
  • एसी आपकी बिजली का सबसे ज्यादा बिल बढ़ाता है। इसलिए इसे खरीदते समय ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) की स्टार रेटिंग जरूर चेक करें।
  • एसी पर जितने ज्यादा स्टार होंगे, वह उतनी ही ज्यादा बिजली बचाएगा। अगर आप दिन में 8-10 घंटे से ज्यादा एसी चलाते हैं, तो 5-स्टार रेटिंग वाला एसी ही खरीदें। भले ही यह शुरुआत में थोड़ा महंगा लगे, लेकिन लंबे समय में यह आपके बिजली बिल में भारी बचत करेगा।
  • अगर 3-4 घंटे ही एसी चलाते हैं, तो 3 स्टार वाला एसी खरीदने में कोई समस्या नही हैं। यह आपकी जेब पर सस्ता पड़ेगा और बिजली बिल में भी ज्यादा अंतर नहीं लाएगा।
dont buy wrong ac check these 5 tips inverter star rating copper coil
इन्वर्टर एसी को दें प्राथमिकता  - फोटो : एआई जनरेटेड
3. इन्वर्टर एसी को दें प्राथमिकता 
साधारण एसी (Non-Inverter) के मुकाबले हमेशा इन्वर्टर एसी (Inverter AC) को प्राथमिकता दें। यह आपके कमरे के तापमान के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड को खुद कंट्रोल करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग एक समान रहती है।
विज्ञापन
dont buy wrong ac check these 5 tips inverter star rating copper coil
विंडो एसी - फोटो : एआई जनरेटेड
4. स्प्लिट के मुकाबले विंडो एसी (Window AC) होगा किफायती
  • विंडो एसी: इस तरह के एसी किफायती होते हैं और इन्हें इंस्टॉल करना भी आसान होता है। हालांकि, इसके लिए कमरे में एक सही आकार की खिड़की होनी चाहिए और ये चलने पर थोड़ा शोर भी ज्यादा करते हैं।
  • स्प्लिट एसी: ये देखने में आकर्षक होते हैं, बिल्कुल शोर नहीं करते और कूलिंग भी तेजी से करते हैं। इन्हें कमरे में कहीं भी लगाया जा सकता है। हालांकि, इनकी कीमत और इंस्टॉलेशन का खर्च विंडो एसी से थोड़ा ज्यादा होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed