सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Tips: CIBIL स्कोर चेक करने में एक रुपया भी नहीं होगा खर्च, चंद सेकेंड्स में मिलेगी पूरी रिपोर्ट, जानें टिप्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 05:00 PM IST
सार

CIBIL Score Check For Free: लोन या क्रेडिट कार्ड लेना हो तो CIBIL स्कोर सबसे अहम होता है। अच्छी बात यह है कि अब आप हर महीने अपना स्कोर मुफ्त में चेक कर सकते हैं। जानिए आसान तरीके, सही प्रोसेस और स्कोर बेहतर रखने के जरूरी टिप्स।

विज्ञापन
how to check cibil score for free online on bhim app and website hindi
सिबिल स्कोर - फोटो : अमर उजाला
आज के समय में आपकी फाइनेंशियल हेल्थ का सबसे बड़ा पैमाना आपका CIBIL स्कोर बन चुका है। अगर आप कभी लोन, क्रेडिट कार्ड या ‘पे लेटर’ जैसी सेवाओं के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक सबसे पहले आपके स्कोर को देखते हैं। यह तीन अंकों का नंबर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और भुगतान करने की आदतों को दर्शाता है।
Trending Videos
how to check cibil score for free online on bhim app and website hindi
क्या होता है CIBIL स्कोर? - फोटो : AdobeStock
क्या होता है CIBIL स्कोर?
  • CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच का एक तीन अंकों का नंबर होता है, जिसे TransUnion CIBIL तैयार करता है। यह स्कोर इस बात पर आधारित होता है कि आपने अपने लोन की EMI और क्रेडिट कार्ड बिल समय पर चुकाए हैं या नहीं।
  • जितना ज्यादा स्कोर होगा, उतनी ही आसानी से आपको कम ब्याज दर पर लोन या क्रेडिट कार्ड मिल सकता है। आमतौर पर 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह आपकी अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check cibil score for free online on bhim app and website hindi
वेबसाइट के जरिए कैसे चेक करें CIBIL स्कोर? - फोटो : AdobeStock
वेबसाइट के जरिए कैसे चेक करें CIBIL स्कोर?
  • आप आधिकारिक वेबसाइट TransUnion CIBIL पर जाकर साल में एक बार मुफ्त में अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट के होमपेज पर “Get Free CIBIL Score & Report” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना अकाउंट बनाना होगा, जिसमें नाम, जन्मतिथि, पता और PAN नंबर जैसी जानकारी देनी होती है। मोबाइल नंबर या ईमेल के जरिए वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका CIBIL स्कोर और पूरी रिपोर्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
how to check cibil score for free online on bhim app and website hindi
BHIM एप से हर महीने फ्री में चेक करें स्कोर - फोटो : AdobeStock
BHIM एप से हर महीने फ्री में चेक करें स्कोर
  • अब आप हर महीने भी अपना CIBIL स्कोर चेक कर सकते हैं, इसके लिए BHIM एप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • National Payments Corporation of India (NPCI) ने BHIM एप के जरिए यह सुविधा शुरू की है, जिसमें TransUnion CIBIL के साथ साझेदारी की गई है।
  • सबसे पहले BHIM ऐप को अपडेट या डाउनलोड करें और अपने मोबाइल नंबर व UPI पिन से लॉगिन करें। इसके बाद ‘Financial Services’ सेक्शन में जाकर ‘Free CIBIL Score’ विकल्प चुनें।
  • यहां आपको PAN नंबर और नाम जैसी बेसिक जानकारी भरनी होगी। प्रोसेस पूरा करते ही आपका CIBIL स्कोर और पूरी क्रेडिट रिपोर्ट ऐप पर दिख जाएगी।
विज्ञापन
how to check cibil score for free online on bhim app and website hindi
CIBIL स्कोर सुधारने के आसान तरीके - फोटो : AdobeStock
CIBIL स्कोर सुधारने और बनाए रखने के आसान तरीके
  • अगर आपका CIBIL स्कोर 750 से कम है, तो इसका मतलब है कि आपने कभी EMI या क्रेडिट कार्ड पेमेंट में देरी की है। इसके अलावा बार-बार लोन के लिए आवेदन करना भी स्कोर को नुकसान पहुंचाता है।
  • स्कोर बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप हमेशा समय पर EMI और बिल का भुगतान करें। साथ ही, अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30% से ज्यादा इस्तेमाल न करें। बार-बार नए लोन के लिए अप्लाई करने से भी बचना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed