फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy New Year: नए साल में सतर्क रहने का लें संकल्प, इन पांच तरीके से खुद को स्कैम से बचाएं

Sat, 28 Dec 2024 03:57 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 28 Dec 2024 03:57 PM IST
सार

New Year Scams:लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइटों के लिए डिस्काउंट कूपन तक, हर साल साइबर अपराधी और ज्यादा चालाक हो रहे हैं। आइए इस नए साल की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन स्कैम्स से बचने के कुछ तरीके जानते हैं। 

विज्ञापन
5 ways to protect yourself from New Year scams know in hindi
New Year Scams Alerts - फोटो : ADOBE STOCK
loader

2025 आने ही वाला है और ऐसे में स्कैमर्स लोगों को धोखा देने और उनकी व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए नए तरीके अपनाने में जुट गए हैं। फर्जी हॉलीडे गिफ्ट वाउचर्स से लेकर लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइटों के लिए डिस्काउंट कूपन तक, हर साल साइबर अपराधी और ज्यादा चालाक हो रहे हैं। आइए इस नए साल की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन स्कैम्स से बचने के कुछ तरीके जानते हैं।

5 ways to protect yourself from New Year scams know in hindi

1. वेबसाइट की जांच करें

  • नए साल की तैयारियों के बीच, धोखेबाज इस बात पर भरोसा करते हैं कि यूजर्स ज्यादा ध्यान नहीं देंगे और ऑनलाइन स्कैम्स में अपना पैसा गंवा बैठेंगे। यदि आपको कोई डील बहुत ज्यादा आकर्षक लग रही है, तो संभवतः वह नकली हो सकती है। यह विशेष रूप से ट्रैवल ऑफर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे स्मार्टफोन पर डिस्काउंट्स के मामलों में सच है। सुनिश्चित करें कि आप जिस वेबसाइट से खरीदारी कर रहे हैं, वह फर्जी नहीं है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की प्रामाणिकता और विश्वसनीयता जांचने के लिए आप गूगल पर “[वेबसाइट नाम] रिव्यू” सर्च कर सकते हैं या ट्रस्टपायलट जैसी थर्ड-पार्टी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5 ways to protect yourself from New Year scams know in hindi
2. संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें
  • यदि आपका कोई मित्र या परिवार का सदस्य आपको किसी वेबसाइट का लिंक भेजे, तो उसे खोलने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि स्कैमर्स इसे आपके पैसे चुराने के लिए सेट कर सकते हैं। धोखेबाज नए साल की ट्रेंड का फायदा उठाते हैं और अक्सर संदिग्ध वेबसाइटों के लिंक के साथ ईमेल भेजते हैं। किसी भी अज्ञात ईमेल सेंटर से मिले लिंक पर क्लिक करने से बचें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिखने वाले उत्पादों पर भी यही सावधानी बरतें। यदि आपके मित्र ने किसी डिस्काउंटेड प्रोडक्ट का लिंक भेजा है, तो सुनिश्चित करें कि वह असली है। बेहतर होगा कि उन्हें कॉल करके इसकी पुष्टि करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 ways to protect yourself from New Year scams know in hindi
3. अपने अकाउंट्स के लिए 2FA सक्षम करें
  • अधिकतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ईमेल सेवाएं और बैंक अतिरिक्त सुरक्षा के लिए दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (2FA) लागू करते हैं, लेकिन कुछ सेवाएं ऐसी हो सकती हैं, जो इस तरह के सुरक्षा उपायों का उपयोग नहीं करती। यदि आप किसी अनजान वेबसाइट पर लॉग इन कर रहे हैं या गोपनीय जानकारी (जैसे पासवर्ड या कार्ड की जानकारी) दर्ज कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि वह वेबसाइट वास्तविक है। सामान्यतः ऐसे थर्ड-पार्टी सेवाओं और वेबसाइटों पर पासवर्ड दर्ज करने से बचें जिनसे आप परिचित नहीं हैं।
विज्ञापन
5 ways to protect yourself from New Year scams know in hindi
4. बैंक साइट से सतर्क रहें
  • आजकल स्कैमर्स आर्टिफिशियल और ह्यूमन इंटेलिजेंस का उपयोग करके प्रतिष्ठित बैंकों की आवाज और फोन नंबर को स्पूफ कर सकते हैं। ऑनलाइन या फोन कॉल पर किसी भी व्यक्तिगत या संवेदनशील जानकारी को साझा करने से पहले सावधान रहें। भारतीय बैंक बार-बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि कोई भी आधिकारिक बैंक प्रतिनिधि आपसे कार्ड नंबर या PIN जैसी जानकारी नहीं मांगेगा। यदि आपको किसी अज्ञात या आधिकारिक लगने वाले नंबर से ऐसा कॉल आता है, तो तुरंत कॉल काट दें, क्योंकि यह एक स्कैमर हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed