सब्सक्राइब करें

Android 17: चोरी होने पर भी चोर नहीं छू पाएगा आपका डेटा, गूगल लाया जबरदस्त सिक्योरिटी अपडेट; क्या होगा खास?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 17 Jun 2026 11:22 AM IST
सार

Google Android 17 Rollout Pixel Devices: क्या आपका एंड्रॉयड फोन और ज्यादा सुरक्षित होने वाला है? गूगल ने एंड्रॉयड 17 रोलआउट शुरू कर दिया है, जिसमें मल्टीटास्किंग से लेकर गेमिंग, प्राइवेसी और कस्टमाइजेशन तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं इस नए अपडेट में यूजर्स को और क्या-क्या खास मिलने वाला है?
 

विज्ञापन
Android 17 Rolls Out: Google Brings Smarter Multitasking, Stronger Security
एंड्रॉयड 17 अपडेट - फोटो : amarujala.com
Android 17 Update: एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। गूगल ने अपने सपोर्टेड पिक्सेल स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 17 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट में सिर्फ डिजाइन या इंटरफेस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें यूजर्स को प्राइवेसी, सिक्योरिटी, मल्टीटास्किंग, गेमिंग और कस्टमाइजेशन से जुड़े कई बदलाव शामिल हुए है। गूगल का दावा है कि एंड्रॉयड 17 यूजर्स को पहले से ज्यादा सुरक्षित, तेज और स्मार्ट अनुभव देगा। आइए जानते हैं इस अपडेट के बारे में विस्तार से...


एंड्रॉयड 17 में बदला मल्टीटास्किंग का तरीका
गूगल ने एंड्रॉयड 17 में बबल्स फीचर को और ज्यादा उपयोगी बना दिया है। अब यूजर्स किसी एप के आइकन को लॉन्ग-प्रेस करके उसे फ्लोटिंग विंडो में बदल सकते हैं।
इसका फायदा होगा कि यह मैप्स, नोट्स या वीडियो जैसी चीजें दूसरे एप इस्तेमाल करते समय भी स्क्रीन पर उपलब्ध रहेंगी।
Bubbles in Android 17 rendering
टैबलेट और फोल्डेबल डिवाइसेस के लिए स्क्रीन के नीचे एक नया बबल्स बार भी दिया गया है, जिससे एप्स के बीच स्विच करना और फ्लोटिंग विंडो का आकार बदलना आसान हो जाएगा।
Android 17 Rolls Out: Google Brings Smarter Multitasking, Stronger Security
एंड्रॉयड 17 अपडेट - फोटो : google
स्क्रीन रिकॉर्डिंग में मिलेगा नया ट्विस्ट
  • एंड्रॉयड 17 में स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर को भी अपग्रेड किया गया है। अब स्क्रीन रिएक्शन फीचर के जरिए यूजर्स स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान फ्रंट कैमरे से अपना वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकेंगे।
  • इससे गेमिंग, ट्यूटोरियल और रिएक्शन वीडियो बनाना काफी आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए किसी अतिरिक्त एडिटिंग एप या सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होगी।
Android 17 Rolls Out: Google Brings Smarter Multitasking, Stronger Security
एंड्रॉयड 17 अपडेट - फोटो : google
फोल्डेबल फोन यूजर्स के लिए खास गेमिंग मोड
  • अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो एंड्रॉयड 17 आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर बना सकता है। नया फोल्डेबल गेमिंग मोड गेम को स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में और कंट्रोल्स को निचले हिस्से में दिखाएगा।
  • इसके अलावा गूगल ने एक्सटर्नल गेमिंग कंट्रोलर्स के लिए नेटिव रीमैपिंग सपोर्ट भी जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि बेहतर मेमोरी मैनेजमेंट की वजह से गेमिंग के दौरान फ्रेम ड्रॉप्स कम हो सकते हैं और परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Android 17 Rolls Out: Google Brings Smarter Multitasking, Stronger Security
एंड्रॉयड 17 अपडेट - फोटो : google
सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर खास फोकस
  • एंड्रॉयड17 का सबसे बड़ा फोकस यूजर सिक्योरिटी है। गूगल ने फाइंड हब में मार्क एस लॉस्ट फीचर जोड़ा है, जिससे खोए हुए फोन को बायोमेट्रिक लॉक के जरिए सुरक्षित किया जा सकेगा।
  • इसके अलावा टेम्पररी प्रिसाइज लोकेशन शेयरिंग, सिलेक्टिव कॉन्टैक्ट शेयरिंग और बार-बार गलत पिन डालने पर अतिरिक्त सुरक्षा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • गूगल ने लाइव ट्रेट डिटेक्शन और एडवांस्ड प्रोटक्शन सिस्टम को भी मजबूत बनाया है, ताकि संदिग्ध एप्स और संभावित साइबर खतरों की पहचान पहले से बेहतर तरीके से की जा सके।


अब मिलेगा ज्यादा कस्टमाइजेशन
  • एंड्रॉयड 17 में यूजर्स को होम स्क्रीन पर एप लेबल्स छिपाने का विकल्प मिलेगा। यह उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो साफ-सुथरा और मिनिमल इंटरफेस पसंद करते हैं।
  • इसके साथ डार्क मोड कस्टमाइजेशन, वर्चुअल असिस्टेंट के लिए अलग वॉल्यूम कंट्रोल और बेहतर पैरेंटल कंट्रोल सपोर्ट भी शामिल किया गया है।

 
विज्ञापन
Android 17 Rolls Out: Google Brings Smarter Multitasking, Stronger Security
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
बैटरी और परफॉर्मेंस में भी सुधार
  • गूगल ने बैकग्राउंड में चलने वाले एप्स के लिए सख्त मेमोरी लिमिट्स लागू की हैं। इससे अनावश्यक एप्स कम संसाधन इस्तेमाल करेंगे और डिवाइस की बैटरी लाइफ बेहतर हो सकती है।
  • कंपनी का कहना है कि नया सिस्टम फोन की ओवरऑल रिस्पॉन्सिवनेस को भी बेहतर बनाएगा, जिससे एप्स तेजी से काम करेंगे और डिवाइस पहले से ज्यादा स्मूद महसूस होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed