फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एप्पल आईफोन 7 की वे खास बातें, जिनको आप जानना चाहेंगे

Thu, 08 Sep 2016 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
Apple iPhone 7: Full specs, key features

एप्पल ने सैनफ़्रांसिस्को में अपना नया आईफ़ोन 7 लॉन्च कर दिया है। इसमें परंपरागत हेडफ़ोन सॉकेट नहीं है बल्कि एप्पल के मुताबिक इसके लाइटनिंग कनेक्टर है। इसके अलावा एप्पल कंपनी वायरलेस इयरफ़ोन के इस्तेमाल को भी बढ़ावा देगी और इसके साथ इयरपॉड्स भी होंगे।

एप्पल आईफोन 7 की वे खास बातें, जिनको आप जानना चाहेंगे

Apple iPhone 7: Full specs, key features

एप्पल के मुताबिक इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए कंपनी को हिम्मत जुटानी पड़ी। हालांकि एप्पल आईफ़ोन 7 के इस नए फ़ीचर से आईफ़ोन यूज़र थोड़े परेशान हो सकते हैं क्योंकि उन्हें अपने हेडफ़ोन के लिए एडैप्टर की ज़रूरत पड़ सकती है।

एप्पल आईफोन 7 की वे खास बातें, जिनको आप जानना चाहेंगे

Apple iPhone 7: Full specs, key features

एप्पल आईफ़ोन 7 में टू लेन्स कैमरा है और होम बटन ये पता लगा सकेगा कि कितनी ज़ोर से बटन को दबाया जा रहा है। कनेक्टरों और पुरानी पड़ रही तकनीक से छुटकारा पाने में एप्पल अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि हेडफ़ोन सॉकेट हटाने से इसकी लोकप्रियता पर असर पड़ सकता है लेकिन ये कम समय तक ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एप्पल आईफोन 7 की वे खास बातें, जिनको आप जानना चाहेंगे

Apple iPhone 7: Full specs, key features

शोध संस्थान आईडीसी के फ़्रांसिस्को जेरोनिमो ने कहा, ''एप्पल ने चार्जर पोर्ट में भी बदलाव किए थे और लोग नाराज़ हुए थे। लेकिन लोगों ने आईफ़ोन खरीदना बंद नहीं किया था, हेडफ़ोन जैक हटाने से भी वो नहीं रुकेंगे।'' आईफ़ोन 7 में पीछे की तरफ़ वाइड एंगल और टेलिफ़ोटो लेन्स हैं, दोनों में ही 12 मेगा पिक्सेल सेंसर मौजूद हैं।

विज्ञापन

एप्पल आईफोन 7 की वे खास बातें, जिनको आप जानना चाहेंगे

Apple iPhone 7: Full specs, key features

इस कैमरे से यूज़र तस्वीर की गुणवत्ता खोए बगैर टाइट शॉट ले सकेगा। इस सॉफ़्टवेयर की मदद से बैकग्राउन्ड को ब्लर कर किसी व्यक्ति के चेहरे पर फ़ोकस किया जा सकता है। ये फ़ीचर भविष्य में अपडेट के दौरान मुहैया कराया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed