फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले 2 दशकों में इन पांच नौकरियों पर कब्जा करेंगे रोबोट, बचानी है नौकरी तो सीख लें ये तीन हुनर

Sun, 11 Aug 2019 01:42 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sun, 11 Aug 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Artificial Robots Will Take These Five Jobs First but these 3 Skills Save Your Job From A Robot
Artificial intelligence Robots - फोटो : amar ujala

रोबोटिक्स के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव हुए हैं। पहले रोबोट सिर्फ एक मशीन होते थे जो एक कमांड के अनुसार काम करते थे लेकिन अब रोबोट इंसानों की तरह सोचने में सक्षम हो गए हैं। इसके पीछे पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का योगदान है। एआई आधारित रोबोट इंसानों की तरह बातें कर रहे हैं, इंसानों के सवालों के जवाब दे रहे हैं, लेकिन यही रोबोट भविष्य में इंसानों के लिए मुसीबत बनने वाले हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने दावा किया है कि अगले दो दशकों में अमेरिका में 47 फीसदी जॉब्स ऑटोमेटिक होंगी यानी इन्हें इंसान नहीं, बल्कि रोबोट करेंगे। लेकिन यहां ये बड़ा सवाल है कि वे कौन-सी नौकरियां हैं जिन्हें रोबोट सबसे पहले अपने हाथ में लेने वाले हैं। आइए जानते हैं...

Artificial Robots Will Take These Five Jobs First but these 3 Skills Save Your Job From A Robot
AI ROBOT - फोटो : METRO UK

1. डाटा मैनेजमेंट/अकाउंट्स
एआई रोबोट का सबसे पहले कब्जा डाटा मैनेंजमेंट के क्षेत्र में होने वाला है। यदि आप एक्सेल सीट भरने की जॉब करते हैं तो आपकी नौकरी सबसे पहले खतरे में है, क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक रोबोट इस तरह के जॉब्स को सबसे पहले अपने हाथ में लेने वाले हैं और रोबोट एक्सेल सीट और डाटा मैनेंजमेंट का काम काफी सफाई से और तेजी से कर सकते हैं। डाटा प्रोसेसिंग का काम मशीन से बेहतर कोई इंसान शायद ही करेगा। इसलिए रोबोट को अकाउंटिंग के काम में लगाया जा सकता है और इंसान की छुट्टी हो सकती है।

Artificial Robots Will Take These Five Jobs First but these 3 Skills Save Your Job From A Robot
robot kitchen

2. हेल्पर/सेल्सपर्सन/सप्लाई
यदि आप सेल्सपर्सन हैं या बनने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं और अभी से दूसरी नौकरी खोजना शुरू कर दीजिए, क्योंकि रोबोट ये सब भी करने वाले हैं। कई देशों में सप्लाई का काम रोबोट पहले से ही कर रहे हैं। साथ ही कई मॉल्स में रोबोट सेल्सपर्सन का काम भी कर रहे हैं। कई एयरपोर्ट पर एआई रोबोट यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं और उनकी मदद भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Artificial Robots Will Take These Five Jobs First but these 3 Skills Save Your Job From A Robot
हैंडराइटिंग रोबोट

3. रिपोर्ट राइटर, पत्रकार, लेखक और अनाउंसर
यदि आप भी इन तीनों में से एक हैं या बनने की सोच रहे हैं तो भैया अब आपको कुछ और सोचने की जरूरत है। वैसे चीन में तो रोबोट ने न्यूज एंकरिंग भी कर ही ली है। हालांकि रचनात्मक लेख लिखना आसान नहीं है लेकिन रिपोर्ट लिखना आसान है। टेक्स्ट पढ़कर बोलना रोबोट के लिए काफी आसान है। वैसे रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अमेरिका में आने वाले समय में रोबोट क्रिएटिव राइटिंग भी करेंगे।
 

विज्ञापन
Artificial Robots Will Take These Five Jobs First but these 3 Skills Save Your Job From A Robot
robot doctor - फोटो : networkworld

4. डॉक्टर
इस समय पूरी दुनिया की आबादी करीब 7.3 बिलियन जो 2030 तक 8.5 बिलियन हो सकती है। ऐसे में यदि सभी लोग डॉक्टर बनना भी चाहें तो यह संभव नहीं है क्योंकि जनसंख्या की दर काफी तेजी से बढ़ रही है और रोबोट सर्जरी जैसे डॉक्टरी कामों को करने भी लगे हैं। कई रोबोट्स ने कई सफल सर्जरी भी की हैं तो आने वाले समय में मेडिकल के क्षेत्र में भी रोबोट का ही कब्जा होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed