{"_id":"5c42eec3bdec224db8525988","slug":"bsnl-bharat-fiber-launched-to-takes-on-jio-gigafiber-says-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BSNL का रिलायंस जियो पर बड़ा हमला, सिर्फ 1.1 रुपये में मिलेगा 1GB डाटा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
BSNL का रिलायंस जियो पर बड़ा हमला, सिर्फ 1.1 रुपये में मिलेगा 1GB डाटा
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने इस बार जियो पर बड़ा हमला करते हुए ऐसा प्लान पेश किया है जो बाजार में तहलका मचा सकता है। खबर है कि BSNL सिर्फ 1.1 रुपये में 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा देने वाला है। ऐसे में जियो के लिए BSNL का यह प्लान मुश्किल खड़ा कर सकता है। आइए BSNL के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 of 4
bsnl broadband
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BSNL जियो गीगाफाइबर की टक्कर में "Bharat Fiber" लांच करने की तैयारी में है। BSNL के फाइबर-टू-द-होम (FTTH) सर्विस 'भारत फाइबर' के तहत ग्राहकों को हर रोज 35 जीबी डाटा मिलेगा और इस प्लान के तहत डाटा की कीमत प्रति जीबी 1.1 रुपये होगी।
3 of 4
bsnl app
वहीं ईटी टेलीकॉम की वेबसाइट की मानें तो बीएसएनएल ने अपनी वेबसाइट पर भारत फाइबर के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं बीएसएनएल की वेबसाइट पर भारत फाइबर की बुकिंग का कोई लिंक फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Jio Giga Fiber
बता दें कि हाल ही में जियो गीगाफाइबर और एयरटेल ब्रॉडबैंड को टक्कर देने के लिए BSNL ने अपने वार्षिक व 6 महीने वाले ब्रॉडबैंड प्लान पर 25 फीसदी कैशबैक का ऐलान किया था। इसके अलावा कंपनी ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए भी 98 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 26 दिनों की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।