{"_id":"5c402557bdec227319608a2a","slug":"husband-wife-reached-court-for-divorce-due-to-smartphone-in-bhopal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मार्टफोन छीनकर पत्नी को दिया फीचर फोन, तो तलाक तक पहुंच गई बात","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
स्मार्टफोन छीनकर पत्नी को दिया फीचर फोन, तो तलाक तक पहुंच गई बात
स्मार्टफोन और फीचर फोन की लड़ाई आपने शायद ही सुनी होगी और जब स्मार्टफोन और फीचर फोन की लड़ाई में बात तलाक तक पहुंच जाए तो वाकई हैरानी वाली बात है। कुछ ऐसा ही मामला भोपाल में सामने आया है। भोपाल के फैमिली कोर्ट में पहुंची एक महिला का कहना है कि उसका पति स्मार्टफोन इस्तेमाल करता है लेकिन उसे फीचर फोन दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
2 of 6
bhopal family court
दरअसल यह पूरा मामला स्मार्टफोन और सेल्फी का है और बात तलाक तक पहुंच गई है। भोपाल के फैमिली कोर्ट में पहुंची पत्नी का आरोप है कि उसके पति स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, जबकि उसे फीचर फोन पकड़ा दिया है। इस पर पति का कहना है कि उसकी पत्नी सेल्फी लेने के चक्कर में खाना नहीं बनाती थी इसलिए उसे फीचर फोन दिया गया है।
3 of 6
demo
इस मामले को लेकर महिला ने पहले पुलिस में शिकायत भी की थी लेकिन वहां बात नहीं बनी तो अब मामला भोपाल फैमिली कोर्ट में जज आरएन चंद की टेबल पर पहुंच गया है। महिला ने कोर्ट में भरण-पोषण का केस दर्ज कराया है, वहीं पति ने तलाक की अर्जी दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
court
- फोटो : PTI
वहीं कोर्ट ने इस मामले पर काउंसलिंग के आदेश दिए थे जिसमें पता चला कि महिला का पति उसे घरवालों से बात नहीं करने देता। वहीं रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि महिला अपने मायके से ही स्मार्टफोन लेकर आई थी जिसे उसके पति ने छीन लिया और फीचर फोन दे दिया।
विज्ञापन
5 of 6
feature phone
कोर्ट में पति ने अपनी सफाई में कहा है कि उसकी पत्नी दिन-रात मोबाल पर लगी रहती थी और फेसबुक- व्हाट्सऐप पर सेल्फी पोस्ट करती है। इस चक्कर में घर पर खाना भी नहीं बनता था और सास-ससुर को ब्रेड खाकर काम चलाना पड़ता था जिससे तंग आकर फीचर फोन देना पड़ा। अगली स्लाइड में जानें किस बात पर राजी हुए पति-पत्नी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।