{"_id":"5c3eb253bdec22738a47344a","slug":"bank-frauds-sr-citizen-loses-rs-48-000-with-fake-rbi-helpline-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते हैं तो सावधान, इस शख्स ने गंवाए 48,000 रुपये","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते हैं तो सावधान, इस शख्स ने गंवाए 48,000 रुपये
हेल्पलाइन सरकारी हो या प्राइवेट, हेल्पलाइन लोगों की मदद के लिए होती है लेकिन यदि हेल्पलाइन से लोगों को चूना लगाया जाए तो वाकई हैरानी वाली बात है। यदि आपको याद हो तो नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बंद हुए 500 और 1,000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू की थी और इसी हेल्पलाइन पर कॉल करने से एक शख्स के खाते से 48,000 रुपये गायब हो गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
2 of 6
500-1000 नोट
यह घटना मुंबई के मलाड इलाके की है जहां 74 वर्षीय विजय कुमार मारवा के साथ धोखाधड़ी हुई है। दरअसल विजय ने हाल ही में अपना घर बदला है और इसी दौरान पुराने घर की सफाई में कुछ 7,000 रुपये के पुराने नोट भी मिल जिसे बदलवाने के लिए उन्होंने इंटरनेट पर सर्च करके आरबीआई का हेल्पलाइन नंबर निकाला।
3 of 6
क्रेडिट कार्ड
- फोटो : SELF
इसके बाद उन्होंने आरबीआई की हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो उधर से उनसे बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी गई और कहा गया है कि आप अपने बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी दें, इसके बाद आपका पुराना नोट आसानी से बदला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
otp MSG
झांसे में आकर विजय कुमार ने अपने बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी फोन पर बात कर रहे शख्स को बता दी, साथ ही फोन पर ओटीपी नंबर भी बता दिया। ओटीपी बताते ही उनके खाते से 48,000 रुपये गायब हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
Hacker
दरअसल विजय ने जिस नंबर पर कॉल किया था वह किसी बैंक अधिकारी का नहीं, बल्कि एक जालसाज का नंबर था जिसने फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बताया और नोट बदलने का झांसा दिया। विजय ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।