फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   AI Worms Explained How Real Is the Threat After Anthropics Self Replication Research

स्मार्ट टीवी से ओवन तक को बना लेगा ठिकाना: आखिर क्या है एआई वर्म? इंसानों को इससे कितना खतरा?

Sat, 24 Oct 2026 06:58 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Sat, 24 Oct 2026 06:58 PM IST
सार

क्या आपका स्मार्ट टीवी बॉक्स कल किसी AI का ठिकाना बन सकता है? Anthropic की नई रिसर्च ने ‘AI वर्म' पर बहस छेड़ दी है। खतरा कितना असली है, और किन बातों पर सवाल उठ रहे हैं आइए जानते हैं।

विज्ञापन
AI Worms Explained How Real Is the Threat After Anthropics Self Replication Research
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हाल ही में एन्थ्रोपिक की एक रिसर्च ने साइबर सुरक्षा की दुनिया में हलचल मचा दी है। इसमें कहा गया है कि छोटे AI मॉडल जल्द ही सस्ते इंटरनेट-कनेक्टेड उपकरणों पर खुद को कॉपी करने लायक हो सकते हैं। इसी से AI वर्म शब्द चर्चा में आया है। सवाल यह है कि यह चीज क्या है और आम आदमी को इससे कितना डरना चाहिए।

विज्ञापन

आखिर AI वर्म है क्या?

इस टर्म को समझने से पहले वर्म शब्द को समझिए। दरअसल वर्म ऐसा प्रोग्राम है जो इंसान की मदद के बिना एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में खुद को कॉपी कर लेता है। ऐसे वर्म नए नहीं हैं। 2017 का WannaCry इसका जाना-माना उदाहरण है। वहीं AI वर्म इससे आगे की चीज है। यह अपने साथ अपना AI मॉडल भी ले जा सकता है और जिस डिवाइस को हैक करे, उसी पर चल सकता है। आम मैलवेयर के उलट वह अनजान डिवाइसों को इस्तेमाल करने का तरीका खुद निकाल सकता है। पुराने वर्म हैकर के दिए कमांड पर चलते हैं, जबकि AI वर्म सुरक्षा सिस्टम से बचने के लिए अपना व्यवहार बदल सकता है और नई कमजोरियां भी खोज सकता है।

विज्ञापन

Anthropic की रिसर्च में क्या हुआ?

Anthropic के विलियम झू और डैनियल फ्रीमैन ने 12 अक्टूबर को यह शोध प्रकाशित किया था। इसके मुताबिक 9 अरब पैरामीटर वाले एक मॉडल ने परखे गए नौ तरह के हार्डवेयर में से आठ पर इन्फरेंस चला दिया, यानी मॉडल को उस डिवाइस पर काम करने लायक बना दिया। टीम ने करीब 55 डॉलर के 15 सस्ते Android TV बॉक्स जोड़कर उन पर एक बड़ा मॉडल भी चलाया। उसकी रफ्तार बहुत कम थी, 0.39 टोकन प्रति सेकंड। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिसर्च में शोधकर्ताओं का निष्कर्ष है कि AI मॉडल स्मार्ट ओवन और सस्ते Android TV बॉक्स जैसे डिवाइसों पर खुद को कॉपी करने लायक बनने से कुछ महीने दूर हो सकते हैं। उनके मुताबिक कॉपी होने के लिए चार कदम चाहिए। निशाना ढूंढना, अंदर घुसना, मॉडल चलाना और अगली मशीन पर जाना। 

चिंता किस बात की है?

सबसे बड़ी चिंता यह है कि ऐसे वर्म का कोई एक केंद्र नहीं होगा जिसे बंद करके पूरा सिलसिला रोका जा सके। जो डिवाइस हैक होगा, वही आगे का ठिकाना बन जाएगा। यही वजह है कि सस्ते स्मार्ट टीवी बॉक्स, स्मार्ट उपकरण और पुराने गैजेट, जिनमें सुरक्षा अपडेट कम आते हैं, निशाने पर माने जा रहे हैं।

क्या खतरा अभी असली है?

यहां सावधानी जरूरी है। शोधकर्ताओं ने ऐसा AI वर्म नहीं बनाया जो सार्वजनिक इंटरनेट पर अपने आप फैल सके। प्रयोग नियंत्रित माहौल में हुए, जहां कुछ शॉर्टकट थे जिनसे कॉपी करना आसान हुआ। मॉडलों को कॉपी करने का आदेश दिया गया था, यानी उन्होंने खुद यह फैसला नहीं लिया। इसके अलावा हैकिंग वाला हिस्सा परीक्षण में शामिल नहीं था, क्योंकि लेखकों के मुताबिक पुराने शोध दिखा चुके हैं कि छोटे मॉडल इसमें सक्षम हो सकते हैं। 

इसमें एक सवाल रफ्तार का भी है। अनुमान है कि इन्फरेंस सेटअप करने में 28 से 150 घंटे लग सकते हैं, यानी फैलाव में मिनटों की जगह दिन लग सकते हैं। शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि खतरे से बचाव संभव है, क्योंकि ऐसे वर्म नेटवर्क पर कई गीगाबाइट के बड़े निशान छोड़ते हैं। 

इसपर आलोचकों ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में सभी लोग रिसर्च के निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। कुछ का कहना है कि रिपोर्ट इतना ही साबित करती है कि सस्ते हार्डवेयर पर इन्फरेंस चल सकता है, यह नहीं कि कोई मॉडल सचमुच खुद को कॉपी कर सकता है। एक अन्य विश्लेषण के मुताबिक ऐसा वर्म जिसे कोई बंद न कर सके वाली सोशल मीडिया हेडलाइन पेपर के दावों से आगे निकल जाती है। वहीं जून 2026 में एक अलग शोध AI Agents Enable Adaptive Computer Worms पहले ही प्रयोगशाला में ऐसी क्षमताएं दिखा चुका था। यानी चर्चा सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं है।

आम यूजर क्या करें?

आम उपयोगकर्ता को इसको लेकर घबराने की ज़रूरत नहीं है पर कुछ सावधानियां सब पर लागू होती हैं।

  • स्मार्ट टीवी, राउटर और दूसरे स्मार्ट उपकरणों के सॉफ़्टवेयर अपडेट रखें।
  • डिफॉल्ट पासवर्ड जरूर बदल लें।
  • अनजान और बहुत सस्ते ब्रांड के कनेक्टेड गैजेट सोच-समझकर ही खरीदें।

AI वर्म अभी असली दुनिया का खतरा नहीं, एक उभरती संभावना है। रिसर्च बताती है कि इसके कुछ जरूरी हिस्से तकनीकी तौर पर संभव दिख रहे हैं, पर पूरा चक्र अभी साबित नहीं हुआ। सही रुख न डर का है, न लापरवाही का, बल्कि सावधानी और स्वतंत्र जाच का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed