सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल ने लॉन्च किया लंबी वैलिडिटी वाला धमाकेदार प्लान, 2GB डेली डाटा और कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई फायदे

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 12 Feb 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
BSNL Recharge Plan BSNL launched 666 rupee prepaid plan for 110 days validity know all details
BSNL Recharge Plan - फोटो : BSNL

देश की तमाम टेलिकॉम कंपनियां समय-समय सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करती रहती हैं। अपने बेहतरीन रिचार्ज प्लान के जरिए ये कंपनियां एक ओर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करती हैं, तो दूसरी ओर एक-दूसरे से आगे भी निकलने की कोशिश करती हैं। हालांकि, इन दिनों जियो, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) ने अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। लेकिन इसी बीच बीएसएनएल कम कीमत वाले बेहतरीन प्लान पेश करके लोगों को अपनी तरफ खींच रही है। हाल ही में बीएसएनएल ने कम कीमत वाला एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में 110 दिन की वैलिडिटी मिलती है और प्रतिदिन 2GB डेटा। इसके अलावा भी और कई फायदे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इसकी कीमत भी आपकी बजट के हिसाब से है। तो चलिए जानते हैं बीएसएनएल के इस नए प्लान के बारे में...

Trending Videos
BSNL Recharge Plan BSNL launched 666 rupee prepaid plan for 110 days validity know all details
BSNL Recharge Plan - फोटो : Twitter- BSNL
बीएसएनएल का नया धमाकेदार प्लान 
  • हाल ही में बीएसएनएल ने 666 रुपये का धमाकेदार प्लान पेश किया है, जिसमें 110 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। यानी प्लान में 110 दिन के हिसाब से आपको टोटल 220 जीबी डेटा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL Recharge Plan BSNL launched 666 rupee prepaid plan for 110 days validity know all details
BSNL Recharge Plan - फोटो : Istock
कॉलिंग और एसएमएस
  • इसके साथ ही प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं आपको एसएमएस की जरूरत है, तो इस प्लान में प्रतिदिन के हिसाब से 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। 
BSNL Recharge Plan BSNL launched 666 rupee prepaid plan for 110 days validity know all details
BSNL Recharge Plan - फोटो : Istock
और भी हैं फायदे 
  • बीएसएनएल के इस नए 666 रुपये वाले प्लान में जिंग म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलता है। साथ ही पीआरबीटी यानी पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन सेवा भी ग्राहकों को फ्री में मिल रहा है।  
विज्ञापन
BSNL Recharge Plan BSNL launched 666 rupee prepaid plan for 110 days validity know all details
BSNL Recharge Plan - फोटो : Istock
कैसे करें रिचार्ज ?
  • अगर आप भी बीएसएनएल के 666 रुपये वाले प्लान का लाभ लेना चाहते हैं, तो बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप या बीएसएनएल रिचार्ज पोर्टल के माध्यम से अपने बीएसएनएल नंबर पर रिचार्ज करके सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed