फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips: क्या Fast Charger से नॉर्मल स्मार्टफोन चार्ज करना सुरक्षित है? जानिए बैटरी पर इसका क्या असर पड़ता है

Fri, 07 Aug 2026 05:09 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 05:09 PM IST
सार

अगर आपके पास 80W या 120W का फास्ट चार्जर है और आप उससे कम चार्जिंग सपोर्ट वाले फोन को चार्ज करते हैं, तो क्या बैटरी खराब हो जाएगी? इस सवाल को लेकर कई लोगों के मन में भ्रम है। आइए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई।

विज्ञापन
can fast charger damage normal smartphone battery explained hindi
क्या फॉस्ट चार्जर से फोन हो जाता है खराब? - फोटो : एआई जनरेटेड
आजकल स्मार्टफोन कंपनियां 45W, 67W, 80W, 100W और यहां तक कि 120W तक की फास्ट चार्जिंग तकनीक वाले चार्जर दे रही हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि अगर किसी सामान्य या कम फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले फोन को ज्यादा पावर वाले चार्जर से चार्ज किया जाए, तो क्या उसकी बैटरी खराब हो सकती है? या क्या ओवरचार्जिंग से फोन ब्लास्ट हो सकता है?


अगर आप भी इसी डर के साये में अपने फोन को चार्ज करते हैं, तो आज हम आपके मन में उठने वाले इस सवाल को दूर करेंगे।
can fast charger damage normal smartphone battery explained hindi
फोन उतनी ही पावर लेता है, जितनी उसे चाहिए - फोटो : Adobe Stock

फोन उतनी ही पावर लेता है, जितनी उसे चाहिए

आधुनिक स्मार्टफोन और चार्जर दोनों में स्मार्ट पावर मैनेजमेंट सिस्टम होता है। जब आप फोन को चार्जर से कनेक्ट करते हैं, तो दोनों डिवाइस आपस में "कम्युनिकेशन" करते हैं। इसके बाद तय होता है कि फोन कितनी पावर सुरक्षित तरीके से ले सकता है।

उदाहरण के लिए, यदि आपके पास 120W का चार्जर है और आपका फोन केवल 18W चार्जिंग सपोर्ट करता है, तो चार्जर 120W की पूरी पावर नहीं भेजेगा। फोन सिर्फ 18W के आसपास ही बिजली लेगा।
 
can fast charger damage normal smartphone battery explained hindi
स्मार्टफोन बैटरी - फोटो : एआई जनरेटेड

फास्ट चार्जर से क्या बैटरी खराब होती है?

अगर आप किसी अच्छी कंपनी का ओरिजिनल या सर्टिफाइड फास्ट चार्जर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सामान्य फोन को उससे चार्ज करना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, समस्या तब हो सकती है जब आप लोकल, नकली या कम गुणवत्ता वाले चार्जर और केबल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे चार्जर में जरूरी सुरक्षा फीचर्स नहीं होते, जिससे बैटरी गर्म हो सकती है या लंबे समय में नुकसान होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
can fast charger damage normal smartphone battery explained hindi
फास्ट चार्जिंग के लिए फोन का कॉम्पिटेबल होना जरुरी - फोटो : Adobe Stock

चार्जिंग स्पीड नहीं बढ़ेगी

कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा वॉट वाले चार्जर से उनका फोन भी तेजी से चार्ज होगा। लेकिन ऐसा नहीं होता। अगर फोन अधिकतम 25W चार्जिंग सपोर्ट करता है, तो 100W या 120W का चार्जर लगाने पर भी वह लगभग 25W की स्पीड से ही चार्ज होगा। यानी बड़ा चार्जर होने का मतलब तेज चार्जिंग नहीं है।

केबल भी निभाती है अहम भूमिका

चार्जर के साथ USB-C केबल भी महत्वपूर्ण होती है। सभी केबल हाई-पावर चार्जिंग सपोर्ट नहीं करतीं। खराब या कम क्षमता वाली केबल चार्जिंग स्पीड कम कर सकती है और कई बार ओवरहीटिंग की वजह भी बन सकती है।
विज्ञापन
can fast charger damage normal smartphone battery explained hindi
मोबाइल चार्जर - फोटो : Adobe Stock
किन बातों का रखें ध्यान?
  • हमेशा ओरिजिनल या ब्रांडेड चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें।
  • फोन की अधिकतम चार्जिंग क्षमता जान लें।
  • लोकल और बिना सर्टिफिकेशन वाले चार्जर से बचें।
  • चार्जिंग के दौरान फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो तो चार्जर बदलने पर विचार करें।

अगर आपके पास ज्यादा वॉट वाला फास्ट चार्जर है, तो उससे सामान्य स्मार्टफोन चार्ज करना आमतौर पर सुरक्षित है। इसकी वजह यह है कि आधुनिक फोन और चार्जर जरूरत के अनुसार ही पावर का आदान-प्रदान करते हैं। इसलिए सही और प्रमाणित चार्जर का इस्तेमाल करने पर बैटरी को नुकसान पहुंचने की संभावना बेहद कम रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed