{"_id":"6a7448b69bfbf879c60078bd","slug":"redmi-note-17-launched-india-price-specifications-8000mah-battery-snapdragon-4-gen-4-hindi-2026-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Redmi Note 17 हुआ लॉन्च: 8,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 के साथ एंट्री","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Redmi Note 17 हुआ लॉन्च: 8,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 के साथ एंट्री
Thu, 06 Aug 2026 02:14 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:14 PM IST
सार
Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है, लेकिन इसके अलावा 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी इसे एक दमदार मिड-रेंज विकल्प बनाते हैं।
विज्ञापन
Redmi Note 17 की कीमत 30,000 रुपये के अंदर तय की गई है।
- फोटो : Xiaomi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Xiaomi ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है। मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और नए Snapdragon प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी इस फोन की बिक्री 12 अगस्त से शुरू करेगी और इसे ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
Redmi Note 17- डिस्प्ले
- फोटो : Xiaomi
6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले और नया डिजाइन
- Redmi Note 17 में फ्लैट एज और फ्लैट बैक पैनल वाला नया डिजाइन दिया गया है। पीछे की तरफ स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मौजूद है।
- धूल और पानी से सुरक्षा के लिए फोन को IP65 रेटिंग भी मिली है।
- डिवाइस में 6.9-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
- बेहतर कलर क्वालिटी के लिए इसमें DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट मिलता है।
- वहीं, सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और ऑडियो के लिए बॉटम-फायरिंग स्पीकर दिया गया है।
Redmi Note 17- प्रोसेसर
- फोटो : Xiaomi
Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और HyperOS 3
- परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 17 में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है।
- यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस को 4 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
- इसके अलावा, यूजर्स को Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे, जिनकी मदद से स्क्रीन पर मौजूद किसी भी जानकारी को तेजी से सर्च किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi Note 17- बैटरी
- फोटो : Xiaomi
8,000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी खासियत
- Redmi Note 17 की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग पहचान देती है।
- फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यानी जरूरत पड़ने पर इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
- Xiaomi के मुताबिक, बैटरी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि 1,600 चार्ज साइकिल पूरे होने के बाद भी इसकी कम से कम 80% क्षमता बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
Redmi Note 17- कैमरा
- फोटो : Xiaomi
50MP कैमरा और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग
- फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है।
- वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी के अनुसार, आगे और पीछे दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।